विदेश

H-1B Visa पर सख्ती का असर अमेरिकी नौकरियों पर भी पड़ सकता है? जानिए रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

H-1B वीजा पर सख्ती से सिर्फ विदेशी पेशेवरों के अवसर ही नहीं, अमेरिकी नौकरियां भी प्रभावित हो सकती हैं। कैटो इंस्टीट्यूट के शोध में विदेशी कुशल कर्मचारियों और कंपनियों के प्रदर्शन के बीच क्या संबंध सामने आया, जानिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 2:00 AM IST
H-1B Visa Lottery
AI Image-(ChatGpt)

H-1B Visa Restrictions: अमरीका में एच-1बी वीजा को लेकर सख्ती की कोशिशों के बीच एक नए शोध ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है। शोध के अनुसार, विदेशी उच्च कुशल पेशेवरों की नियुक्ति पर पाबंदियां लगाने से केवल प्रवासी कर्मचारियों के अवसर ही प्रभावित नहीं होंगे, बल्कि अमरीकी नागरिकों की नौकरियों पर भी इसका असर पड़ सकता है। कैटो इंस्टीट्यूट की ओर से प्रकाशित शोध में हेज फंड कंपनियों के कामकाज और एच-1बी वीजा के जरिए होने वाली नियुक्तियों का विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि जिन कंपनियों को वीजा लॉटरी में अधिक सफलता मिली, उनका निवेश प्रदर्शन बेहतर रहा। ऐसी कंपनियों ने कम सफलता पाने वाली कंपनियों की तुलना में सालाना जोखिम-समायोजित रिटर्न में 3.28 प्रतिशत अंक बेहतर प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी कुशल कर्मचारी कंपनियों की उत्पादकता और विस्तार में योगदान देते हैं। इससे वित्त, प्रशासन और अन्य सहयोगी क्षेत्रों में भी रोजगार की मांग बढ़ सकती है।

प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित


हालांकि, शोध केवल हेज फंड उद्योग पर आधारित है। फिर भी अध्ययन बताता है कि एच-1बी वीजा पर पाबंदियों का असर केवल विदेशी पेशेवरों तक सीमित नहीं रह सकता। इससे अमरीकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और घरेलू रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं।

क्या होती हैं हेज फंड कंपनियां


हेज फंड ऐसी निवेश कंपनियां होती हैं, जो बड़े निवेशकों और संस्थानों से पैसा जुटाकर शेयर बाजार, बॉन्ड समेत कई वित्तीय साधनों में निवेश करती हैं। इनमें वित्त विशेषज्ञों, डेटा विश्लेषकों, गणितज्ञों और तकनीकी पेशेवरों की बड़ी भूमिका होती है।

भारतीयों को मिला H-1B वीजा (2024 तक के आंकड़े)

विवरणआंकड़े
कुल मंजूर आवेदन3,99,395
भारतीयों की हिस्सेदारी71%
H-1B वीजा की वार्षिक सीमा85,000
Published on: