विदेश

जापान में मूसलाधार बारिश का कहर, 9 लोगों की हुई मौत

Japan's Heavy Rainfall: जापान के इशिकावा में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Heavy rainfall causes floods in Ishikawa of japan

जापान (Japan) में बारिश अभी भी लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। शनिवार और रविवार को जापान के इशिकावा (Ishikawa) प्रीफेक्चर में अचानक आई मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों के हाल बेहाल हो गए। इस वजह से कुछ जगहों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड के भी मामले सामने आए। साथ ही तेज़ बारिश की वजह से सड़कों पर भी जगह-जगह पानी भर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। साथ ही इससे कई लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा। यह मूसलाधार बारिश जानलेवा भी साबित हुई।

9 लोगों की मौत

जापान के इशिकावा में शनिवार को अचानक आई मूसलाधार बारिश की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। इस वजह से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। आज ही एक महिला की मौत की पुष्टि से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

6 लोग अभी भी लापता

मूसलाधार बारिश की वजह से जापान के इशिकावा में 6 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। कुछ लोग तो नदी में बहने की वजह से लापता हो गए। रेस्क्यू टीम सभी को ढूंढने और बचाने की कोशिश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- पुलिस की गाड़ी में धमाका, 12 लोग घायल

Also Read
View All

अगली खबर