विदेश

बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 59 लोगों ने गंवाई अपनी जान

Bangladesh Heavy Rains & Floods: बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
2 min read
Floods in Bangladesh
Floods in Bangladesh

बांग्लादेश (Bangladesh) में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने लोगों के हाल बेहाल कर। देश के 12 जिलों में भारी बारिश और फिर उसके बाद आई बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है। बांग्लादेश में बाढ़ (Bangladesh Floods) की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और इस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। बांग्लादेश में आई बाढ़ देश की पहले से ही जूझ रही अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है। साथ ही इससे जान-माल का भी नुकसान हो रहा है।

अब तक 59 लोगों ने गंवाई अपनी जान

बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 59 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी भी मरने वालों के इस आंकड़े में इजाफे की आशंका जताई जा रही है।

करीब 60 लाख लोग प्रभावित

बांग्लादेश में आई इस बाढ़ की वजह से देश के करीब 60 लाख लोगों पर प्रभाव पड़ा है। प्रभावित जिलों में बाढ़ की वजह से नदियों का स्तर भी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में सड़कों पर पानी भर रहा है और यह पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। पानी की वजह से कई लोगों के घरों का सामान भी खराब हो गया है।

करीब8 लाख लोग बेघर

बांग्लादेश में बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने अपना घर खो दिया है। इस आपदा के कारण बांग्लादेश में अब तक करीब 8 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। जान बचाने के लिए इनमें से कई लोगों ने शेल्टर्स में शरण ली है। बड़ी संख्या में लोगों की फसलों, दुकानों और दूसरे कई व्यवसायों को भी नुकसान हुआ है।

राहत कार्य जारी

बांग्लादेश में आई इस आपदा के देश की बीच आर्मी, नेवी, कोस्ट गार्ड्स, बॉर्डर गार्ड्स, फायर सर्विस, पुलिस और कई एनजीओ बचाव कार्य में जुट गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। ज़रूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जहाँ उनके लिए खाने और पानी समेत दूसरी ज़रूरत की चीज़ों का इंतज़ाम किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार ज़रूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दे रही है।

यह भी पढ़ें- F-16 विमान क्रैश में पायलट की मौत, वायुसेना प्रमुख बर्खास्त

Updated on:
02 Sept 2024 10:57 am
Published on:
02 Sept 2024 10:57 am