विदेश

Helicopter Crash: श्रीलंका में एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 सैनिकों की मौत

Helicopter Crash In Sri Lanka: श्रीलंका में आज एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2025, 3:29 PM IST
Sri Lanka Helicopter
Sri Lanka Helicopter

प्लेन और हेलीकॉप्टर क्रैश होने के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं, अक्सर ही प्लेन और हेलीकॉप्टर हादसे होते रहते हैं। पिछले कुछ महीनों में इस तरह के कई मामले देखने को मिले हैं। आज, शुक्रवार, 9 मई को श्रीलंका (Sri Lanka) में हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) का मामला सामने आया है। यह हेलीकॉप्टर श्रीलंकाई एयरफोर्स का है। यह हादसा सेंट्रल श्रीलंका में मदुरु ओया जलाशय में क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में श्रीलंकाई एयरफोर्स के करीब एक दर्जन सैनिक सवार थे।

6 सैनिकों की मौत

जानकारी के अनुसार श्रीलंका में एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 सैनिकों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 सैनिक एयरफोर्स के और 2 स्पेशल फोर्सेज़ के हैं। इनमें से कुछ सैनिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो कुछ ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। बाकी सैनिक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच शुरू

श्रीलंकाई एयरफोर्स की तरफ से जानकारी दी गई कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय हेलीकॉप्टर सेना के विशेष बल ब्रिगेड की पासिंग आउट परेड में प्रदर्शन के लिए जा रहा था। ऐसे में मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय पैनल नियुक्त किया गया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हेलीकॉप्टर क्रैश किस वजह से हुआ।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारत को मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया कंधार विमान हाईजैक का मास्टरमाइंड आतंकी


Updated on:
9 May 2025, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All