विदेश

तुर्की में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 सैनिकों की मौत

Helicopter Crash In Turkey: तुर्की में सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश का मामला सामने आया है। इसमें 5 सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 7:55 AM IST
Helicopter
हेलीकॉप्टर क्रैश (File Photo/IANS)

प्लेन क्रैश (Plane Crash) और हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो साल पर गौर किया जाए, तो इस तरह के कई हादसे देखने को मिले हैं। मंगलवार को देर शाम तुर्की (Turkey) के पश्चिमी प्रांत एस्कीशेहिर (Eskişehir) में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। तुर्की के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। इस हादसे में शामिल हेलीकॉप्टर एएस-532 कूगर (AS-532 Cougar) टाइप का था, जो प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हो गया।

5 सैनिकों की मौत

हेलीकॉप्टर एस्कीशेहिर स्थित जेट बेस कमांड से प्रशिक्षण उड़ान के लिए उड़ा था। करीब 15 किलोमीटर पश्चिम में योरूकाकचायिर (Yörükakçayır) गांव के पास तेपेबाशी (Tepebasi) जिले में वो क्रैश हो गया। इस हादसे में तुर्की की एयरफोर्स के 5 सैनिक मारे गए। मारे गए सैनिकों के नाम पायलट कर्नल मेहमत चोल (Mehmet Çöl), पायलट फर्स्ट लेफ्टिनेंट हलिल काराबुलुत (Halil Karabulut), एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस चीफ सार्जेंट मुहम्मद नुरुल्लाह एरारसलान (Muhammed Nurullah Erarslan), इन्फैंट्री सीनियर सार्जेंट मेहमत अल्प गुरदाग (Mehmet Alp Gürdağ) और इन्फैंट्री चीफ सार्जेंट वोल्कान डेमिर्हान (Volkan Demirhan) हैं।

मामले की जांच शुरू

हेलीकॉप्टर क्रैश के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि मामले की जांच चल रही है, जिससे जल्द से जल्द हादसे के कारण का पता लगाया जा सके। हेलीकॉप्टर क्रैश की यह घटना पिछले दो हफ्तों में तुर्की की सेना में दूसरी हेलीकॉप्टर दुर्घटना है। 12 नवंबर को पूर्वी प्रांत मालात्या में एक एस-70 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें 4 सैनिक शहीद मारे गए थे। इस हादसे का कारण भी अभी तक सामने नहीं आया है। दोनों घटनाएं घटना तुर्की में सैन्य उड़ानों में सुरक्षा संबंधी समस्याओं को फिर से उजागर करती है।

हवाई हादसों का बढ़ना चिंता का विषय

दुनियाभर में हवाई हादसे तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आए दिन ही कहीं न कहीं विमान या हेलीकॉप्टर क्रैश हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग हताहत हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है। हवाई हादसों को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। हवाई हादसों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है।