25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / होदेइदाह पोर्ट को लेकर सऊदी गठबंधन की चेतावनी पर भड़के हूती, जेद्दा समेत सभी सऊदी बंदरगाहों पर हमले की दी धमकी

होदेइदाह पोर्ट को लेकर सऊदी गठबंधन की चेतावनी पर भड़के हूती, जेद्दा समेत सभी सऊदी बंदरगाहों पर हमले की दी धमकी

यमन के हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि यदि सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन होदेइदाह बंदरगाह पर हमला करता है, तो जेद्दा समेत लाल सागर तट के सऊदी बंदरगाहों को निशाना बनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 25 Nov 2026, 6:42 AM IST

Houthi Rebel

हूती विद्रोही। (Photo - ANI)

Houthis Threaten Saudi Arabia: यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर सऊदी के नेतृत्व वाला गठबंधन यमन के होदेइदाह बंदरगाह पर हमला करता है, तो वे जेद्दा समेत लाल सागर तट पर स्थित सऊदी अरब के सभी बंदरगाहों पर हमला करेंगे। हूती विद्रोहियों की यह धमकी, सऊदी गठबंधन द्वारा होदेइदाह बंदरगाह को खाली करने की चेतावनी जारी करने के बाद आई है। तनाव में आई इस तेजी और एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका को देखते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने मध्य पूर्व में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

हूती विद्रोहियों की चेतावनी- जहाजों और कर्मचारियों को तुरंत हटा लें

हूती विद्रोहियों ने जेद्दा समेत लाल सागर तट पर स्थित सऊदी बंदरगाहों के पास मौजूद सभी कर्मचारियों, कामगारों और अन्य लोगों को चेतावनी दी है कि वे तुरंत उस जगह को खाली कर दें और वहां से दूर चले जाएं। हूतियों ने शिपिंग कंपनियों से भी कहा है कि वे अपने जहाजों को इन बंदरगाहों से तुरंत हटा लें।

इससे कुछ समय पहले सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने यमन के लाल सागर तट पर स्थित होदेइदाह बंदरगाह के एक हिस्से को रेड जोन घोषित किया और आम नागरिकों को अपनी सुरक्षा के लिए उस जगह को खाली करने का निर्देश दिया।

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया

बढ़ते खतरों को देखते हुए, अमेरिकी विदेश विभाग ने मध्य पूर्व में स्थित अपने विभिन्न दूतावासों के माध्यम से बयान जारी कर अमेरिकी नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सशस्त्र हमले किए जाने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, इस बात की भी संभावना है कि ईरान अमेरिकी अधिकारियों और सुविधाओं को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे संभावित अलर्ट, उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र के बंद होने और यात्रा में आने वाली रुकावटों को लेकर सतर्क रहें।

बयान में कहा गया है कि ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। वहीं, ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले शामिल हैं। यह तनाव बहुत तेजी से बढ़ सकता है।