
इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के बीच कई बार सीज़फायर हुआ, लेकिन हर बार इज़रायली सेना ने उसका उल्लंघन किया। साउथ लेबनान पर इज़रायली हमलों का सिलसिला बरकरार है, जिससे अब तक काफी तबाही मच चुकी है और यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच लेबनान के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) ने एक बड़ा बयान दिया है।
लेबनान में इज़रायल के लगातार सीज़फायर उल्लंघन से नाराज़ हिज़बुल्लाह में दो-टूक सुना दी है। हिज़बुल्लाह ने बयान जारी किया, "हम सीज़फायर के उल्लंघनों पर नज़र रख रहे हैं। लेबनान हमारी मातृभूमि है और इसकी और अपने लोगों की रक्षा करना हमारा हक है। दुश्मन लगातार सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है, जो गलत है और हम चुप नहीं बैठेंगे। इज़रायल के हमलों से लेबनान की रक्षा करना हमारा हक है।"
हिज़बुल्लाह ने बताया कि इज़राइली सेना फाइटर जेट्स ने साउथ लेबनान पर लगातार हमले कर रही है। इसके अलावा इज़रायली सेना मिसाइल और ड्रोन्स से भी हमले कर रही है। रविवार को दक्षिणी शहर नबातीह और पास के कस्बे मायफादौन में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। इसके साथ ही फरून कस्बे और बिंत जबील ज़िले के खुले इलाकों में इज़रायली सेना ने ड्रोन से हमला किया गया, जबकि तैबेह और हदाथा में रिहायशी इमारतों में भी इज़रायली सेना ने बमबारी की।
इज़रायली सेना ने मजदेल ज़ोन गांव में हिज़बुल्लाह के एक अंडरग्राउंड ठिकाने को भी तबाह कर दिया। यह अंडरग्राउंड सुरंग लगभग 200 मीटर लंबी थी और 25 मीटर से ज़्यादा गहरी थी। इज़रायली सेना के अनुसार हिज़बुल्लाह इसका इस्तेमाल ईरान में बने ड्रोन को इकट्ठा करने, उन्हें रखने और लॉन्च करने के लिए करता था। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ (Israel Katz) का कहना है कि इस अंडरग्राउंड सुरंग को तबाह करने से पहले अमेरिका (United States of America) को इसकी जानकारी दी गई थी।
कुछ दिन पहले कॉम्बैट ऑफिसर्स के ग्रेजुएशन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि इज़रायली सेना लेबनान के साथ-साथ गाज़ा (Gaza) और सीरिया (Syria) से भी नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि जब तक ज़रूरत होगी, इज़रायली सेना इन तीनों जगहों पर तैनात रहेगी।