विदेश

हिलेरी क्लिंटन ने दिखाए आक्रामक तेवर, ट्रंप के नीतियों पर लगाए गंभीर आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा कि लोग अमरीकी मूल्यों के खिलाफ जाने वाले कदमों का विरोध करें, साथ ही लोगों को पहली प्रथामिकता दिए जाने पर जोर दें।

less than 1 minute read
Mar 30, 2017
hillary clinton

अमरीका के हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद पहली बार डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। हिलेरी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की महिलाओं, नस्ल और स्वास्थ्य से जुड़ी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है।

हिलेरी ने प्रोफेशनल बिजनेस वुमेन ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा आयोजित सालाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव में इस तरह के नतीजों की उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिर भी मैं लोगों के हित और उनसे जुड़े हक के लिए आवाज उठाती रहूंगी।

सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी ने ओबामा प्रशासन में शुरू किए गए अफोर्डेबल केयर एक्ट के स्थान पर नए बिल को विनाशकारी बताया। 'ओबामाकेयर' के नाम से भी लोकप्रिय अफोर्डेबल केयर एक्ट के स्थान पर ट्रंप नया बिल पेश करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में हिलेरी ने कहा, महिलाओं एवं लड़कियों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाना 21वीं सदी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

हिलेरी ने दो अश्वेत महिलाओं पर हुए नस्ली हमलों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, अश्वेत महिलाएं कई वर्षों से इस तरह के दुव्र्यवहार को सह रही हैं। सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी ने दर्शकों को नया मंत्र रिजिस्ट, इन्सिस्ट, परसिस्ट और एनलिस्ट है। गौरतलब है कि देश मे आठ नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद से हिलेरी सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कम ही नजर आईं और उन्होंने कम ही बयान दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा कि लोग अमरीकी मूल्यों के खिलाफ जाने वाले कदमों का विरोध करें, साथ ही लोगों को पहली प्रथामिकता दिए जाने पर जोर दें। इसके साथ ही कहा कि इस कदम में वह हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहेंगी।

Published on:
30 Mar 2017 09:30 am
Also Read
View All