विदेश

नेपाल में भीषण एक्सीडेंट: त्रिशूली नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, बिछ गई लाशें

Nepal Road Accident: नेपाल में आज तड़के सुबह भीषण बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में पहले 18 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 19 हो गया।

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
Road accident in Nepal
Road accident in Nepal

नेपाल (Nepal) के धादिंग (Dhading) जिले में आज, सोमवार, 23 फरवरी को तड़के सुबह एक भीषण बस एक्सीडेंट (Bus Accident) का मामला सामने आया है, जिससे हाहाकार मच गया है। यात्रियों से भरी एक बस पोखरा (Pokhra) से काठमांडू (Kathmandu) की ओर जा रही थी और इसी दौरान वो हाईवे से फिसलकर त्रिशूली नदी (Trishuli River) में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 44 लोग मौजूद थे।

बिछ गई लाशें

नेपाल में हुए इस भीषण बस एक्सीडेंट में पहले 18 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई।

25 लोग घायल

नेपाल में यात्रियों से भरी बस के त्रिशूली नदी में गिरने से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, जबकि ज़्यादातर को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रेफर कर दिया गया है।

किस वजह से हुआ बस एक्सीडेंट?

बस एक्सीडेंट किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि किसी कारण ड्राइवर का बस से कंट्रोल खो गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
24 Feb 2026 08:01 am
Published on:
23 Feb 2026 08:31 am