विदेश

हूती विद्रोहियों ने फिर किया सऊदी अरब पर हमला, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

Houthis-Saudi Arabia Conflict: हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर हमला करते हुए राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 8:21 PM IST
Yahya Saree
याह्या सरी (Photo - Video Screenshot from @AJENews)

यमन (Yemen) में चल रही जंग गंभीर होती जा रही है। हूती विद्रोहियों (Houthis) और यमन की सरकारी सेना लगातार एक-दूसरे के इलाकों में हमले कर रहे हैं। वहीँ हूतियों और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के बीच भी हमलों का सिलसिला जारी है। अब हूती विद्रोहियों ने आज एक बार फिर सऊदी अरब पर हमला कर दिया है।

किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद (Riyadh) में स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (King Khalid International Airport) को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी (Yahya Saree) ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि उनकी दागी हुई बैलिस्टिक मिसाइल सीधे किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरी।

एयरपोर्ट को हुआ भारी नुकसान

सरी ने दावा किया है कि हूतियों की दागी हुई बैलिस्टिक मिसाइल से किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान कितना हुआ और क्या कोई हताहत हुआ या नहीं, इस बारे में फिलहाल सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। सऊदी अरब की सरकार और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के किसी अधिकारी की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसके साथ ही सरी ने एयरलाइन्स, एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोग और यात्रियों को फिर चेतावनी दी है कि वो मक्का और मदीना के अलावा सऊदी अरब के अन्य एयरस्पेस से दूर रहें।

किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लगातार बनाया जा रहा है निशाना

किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सऊदी अरब के सबसे अहम एयरपोर्ट्स में से एक है। देश की राजधानी रियाद में स्थित यह एयरपोर्ट हूतियों के हमलों में मुख्य निशाना रहा। हूती विद्रोहियों ने इस एयरपोर्ट पर कई बार ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए हैं। हूतियों का कहना है कि वो उनके खिलाफ सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाई के जवाब में ये हमले कर रहे हैं। हूतियों के हमलों की वजह से समय-समय पर किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है और कई उड़ानें रद्द होती हैं। इससे सऊदी अरब को आर्थिक नुकसान भी होता है। हूतियों के हमलों से एयरलाइन्स को भी नुकसान होता है। इतना ही नहीं, इन हमलों की वजह से एयरपोर्ट की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त होती है और लोग भी हताहत होते हैं। इससे लोगों के मन में डर भी पैदा होता है।

Updated on:
4 Nov 2026, 8:21 PM IST
Published on: