विदेश

हूती विद्रोहियों ने रियाद पर किया मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला, सऊदी अरब ने सना पर की एयरस्ट्राइक्स

Houthis-Saudi Arabia Conflict: हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब ने आज फिर एक-दूसरे पर हमले किए हैं। हूतियों ने जहाँ सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाया, तो सऊदी अरब ने हूतियों द्वारा नियंत्रित यमन की राजधानी सना पर एयरस्ट्राइक्स की।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 2:42 PM IST
Houthis missile strike
हूती विद्रोहियों ने दागीं मिसाइलें (Photo - ANI)

यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों (Houthis) न सिर्फ देश की सरकारी सेना से जंग लड़ रहे हैं, बल्कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) के खिलाफ भी सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों पक्ष पिछले करीब दो महीने में एक-दूसरे पर कई हमले कर चुके हैं और अभी भी हमलों का सिलसिला थमा नहीं है। आज एक बार फिर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले किए।

सऊदी अरब ने सना पर की एयरस्ट्राइक्स

सऊदी अरब की सेना ने आज सुबह हूतियों द्वारा नियंत्रित यमन की राजधानी सना पर एयरस्ट्राइक्स की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सऊदी अरब के हवाई हमलों के बाद उन्होंने पूरे शहर में जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनीं। बताया जा रहा है कि इन हमलों में हूतियों के कुछ सैन्य ठिकानों को नुकसान हुआ। हालांकि किन जगहों पर हमले हुए, कितने लोग हताहत हुए या कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हूती समर्थित मीडिया आउटलेट ने इन हवाई हमलों को सना के खिलाफ सऊदी अरब की आक्रामकता करार दिया।

हूती विद्रोहियों ने रियाद पर किया मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला

सऊदी अरब की सना पर एयरस्ट्राइक्स से पहले हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हमला किया और इसके लिए मिसाइलों और ड्रोन्स का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार हूतियों ने बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं। हूतियों के प्रवक्ता ने दावा किया है कि रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया और ड्रोन्स से सऊदी अरब की तेल की पाइपलाइन्स पर हमले किए गए। हूतियों के इन हमलों से जान-माल का कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसके बारे में जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है। हालांकि हूतियों का दावा है कि उनके हमले बिल्कुल सटीक थे।

यमन में भी हूती विद्रोहियों ने किए हमले

हूतियों ने यमन के अदन में सलाह अल-दीन इलाके और पड़ोसी लहज प्रांत के अल-वाह्त इलाके में भी हमले किए। इन हमलों में सऊदी अरब समर्थित सरकारी सेना की टुकड़ियों और हथियारों के गोदामों को निशाना बनाया गया। हूतियों ने इन हमलों में कई बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि इन हमलों में दर्जनों लोग हताहत हुए। साथ ही सैन्य वाहनों और हथियारों के गोदामों में भी आग लग गई।

Updated on:
26 Oct 2026, 2:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के नेता पहुंचेंगे तेहरान, क्या इस बातचीत से निकलेगा जंग खत्म होने का रास्ता?

अमरीकी मिडटर्म चुनाव 2026: 8 भारतवंशी उम्मीदवार मैदान में, जानें कौन कहां से ठोक रहा ताल

ब्राजील में लूला ने रचा इतिहास, पहले दौर में पिछड़ने के बाद हासिल की जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई, कैसा रहा है राजनीतिक सफर?

Brazil Election: लूला की जीत को कोर्ट में चुनौती देंगे फ्लावियो बोल्सोनारो, बोले- इतिहास में पहली बार बढ़ाया गया वोटिंग का समय

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी