विदेश

हूती विद्रोहियों का दावा – यमन के ताइज़ और लाहिज में 10 जिलों पर किया कब्ज़ा

Yemen Conflict: यमन में हूती विद्रोहियों और सेना के बीच जंग जारी है। इसी बीच हूतियों ने एक बड़ा दावा किया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 11:00 PM IST
Yahya Saree
याह्या सरी (Photo - Video Screenshot from @AJENews)

यमन (Yemen) में हूती विद्रोहियों (Houthis) और सरकारी सेना के बीच जंग जारी है। हूतियों ने यमनी सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों पर हमले बढ़ा दिए हैं, जिससे देश में उनका प्रभाव बढ़ सके। बाब अल-मंदेब स्ट्रेट (Bab al-Mandeb Strait) के पास के कई इलाकों पर फिर से हूतियों का कब्ज़ा हो गया है। अब हूतियों ने एक बड़ा दावा किया है।

ताइज़ और लाहिज में 10 जिलों पर कब्ज़े का दावा

हूतियों ने ताइज़ और लाहिज प्रांतों में 10 जिलों पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। उन्होंने यमनी सेना को खदेड़कर दोनों प्रांतों में करीब 7,100 वर्ग किलोमीटर के दायरे में 10 जिलों को अपने कंट्रोल में ले लिया है। इसके साथ ही हूतियों ने सऊदी-समर्थित सेनाओं के 12 सैन्य डिवीज़नों (जिनमें 60 ब्रिगेड शामिल थीं) को हराने का भी दावा किया है। इसके अलावा हूतियों ने सैकड़ों सैन्य और बख्तरबंद वाहनों में से कई तो तबाह कर दिए और कई पर कब्ज़ा कर लिया। साथ ही उन्होंने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरण भी जब्त कर लिए।

हूतियों ने दी चेतावनी

हूतियों ने चेतावनी दी है कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) के हमले और महिलाओं व बच्चों की हत्याएं, हूतियों के उस संकल्प को और मज़बूत करेंगी जिसके तहत हूती संगठन अपनी सैन्य क्षमताओं को विकसित कर रहा है और ऐसे लक्ष्यों को चुन रहा है, जिनसे सऊदी की सेनाओं को और भी ज़्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। हूतियों ने सऊदी अरब के क्षेत्र में अपने सैन्य अभियान जारी रखने, नाकेबंदी का जवाब अपनी ओर से नाकेबंदी करके देने, सैन्य तनाव बढ़ाने की कोशिशों का जवाब और ज़्यादा तनाव बढ़ाकर देने और सऊदी समर्थित सैनिकों के जमावड़ों तथा सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाने का संकल्प लिया है। यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि सऊदी अरब की आक्रामकता खत्म नहीं हो जाती और यमन पर लगी नाकेबंदी हटा नहीं ली जाती।

समुद्री आवागमन अब पहले से ज़्यादा सुरक्षित

हूती विद्रोहियों ने यह भी घोषणा की कि सऊदी समर्थित सेनाओं की हार और आसपास के इलाकों से उनके पीछे हटने के बाद बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से होकर गुज़रने वाला समुद्री आवागमन अब पहले से ज़्यादा सुरक्षित हो गया है।

Published on: