विदेश

HSBC को मिली भारतीय मूल की नई CFO पैम कौर, 159 साल में पहली बार एक महिला को मिली यह ज़िम्मेदारी

HSBC Gets New CFO: एचएसबीसी को नया सीएफओ मिल गया है। खास बात यह है कि कंपनी के 159 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक महिला को यह ज़िम्मेदारी मिली है।
2 min read
Pam Kaur appointed as new CFO of HSBC
Pam Kaur appointed as new CFO of HSBC

ब्रिटिश यूनिवर्सल बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज़ एचएसबीसी (HSBC) को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (Chief Financial Officer - CFO) मिल गया है। कंपनी ने पैम कौर (Pam Kaur) को सीएफओ चुना है, जो भारतीय मूल की महिला है। लंदन (London) में रहने वाली पैम 2013 से एचएसबीसी से जुडी हुई है और पिछले 11 साल में उन्हें 3 बार प्रमोशन मिले हैं। 60 साल की पैम अगले साल की शुरुआत से यानी कि 1 जनवरी, 2025 से एचएसबीसी के सीएफओ पद की ज़िम्मेदारी संभालेगी।

पहली बार एक महिला सीएफओ

एचएसबीसी की स्थापना 3 मार्च, 1865 को हुई थी। तब से अब तक यह पहला मौका है जब कंपनी ने पैम के रूप में एक महिला को सीएफओ पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

भारत से की है पढ़ाई

पैम ने भारत से ही पढ़ाई की है। पंजाब में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से पैम ने बी.कॉम ऑनर्स और फिर उसके बाद फाइनेंस में एमबीए किया। बैंकिंग के क्षेत्र में पैम को करीब चार दशक का अनुभव है।

मिलेगी ज़बरदस्त सैलरी

एचएसबीसी के सीएफओ के तौर पर पैम को सालाना 8,03,000 पाउंड (करीब 8.76 करोड़ रुपये) सैलरी मिलेगी। इसके अलावा पैम को 10,85,000 पाउंड (करीब 11.84 करोड़ रुपये) का निश्चित सैलरी भत्ता और 80,300 पाउंड (करीब 87.63 लाख रुपये) का पेंशन भत्ता भी मिलेगा। कुल मिलाकर पैम को सालाना 19,68,300 पाउंड (करीब 21 करोड़ रुपये) सैलरी और भत्ते के तौर पर मिलेंगे। इसके अलावा पैम को एक वार्षिक बोनस पाने का भी मौका मिलेगा, जिसमें बेस सैलरी का 215% तक का सालाना इंसेटिंव अवार्ड और 320% तक का लॉन्ग टर्म इनिशिएटिव अवार्ड भी शामिल होंगे। पैम की सैलरी का यह हिस्सा उनकी खुद की परफॉर्मेंस और कंपनी को होने वाले प्रॉफिट पर निर्भर करेगा, जिससे पैम को मिलने वाली राशि और भी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- आनंद महिंद्रा ने सिंगापुर एयरपोर्ट का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को दी कभी न भूलने वाली सीख



Updated on:
23 Oct 2024 04:00 pm
Published on:
23 Oct 2024 03:56 pm
Also Read
View All
‘भारत-अमेरिका समझौते के बेहद करीब’, ट्रेड डील पर बोले मार्को रुबियो, रूसी तेल पर छूट की भी बताई वजह

फ्रांस हिंसा के बीच इंटीरियर मिनिस्टर ने की इस्तीफे की पेशकश, राष्ट्रपति मैक्रों ने ठुकराया, पुलिसिंग में बदलाव के दिए निर्देश

मिडिल ईस्ट के 12 देशों में अमेरिका का सिक्योरिटी अलर्ट: ईरान-हूति हमलों का जताया खतरा, एयरस्पेस बंद होने की आशंका

US attack on Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका का हाई अलर्ट: ईरान पर हमले की अटकलें तेज, नागरिकों से कहा- रहें सतर्क

France Protests: ऐतिहासिक सिटी हॉल जलाया, दुकानें लूटीं; मैक्रों बोले- जायज मांगें अपनी जगह, उपद्रवियों से कोई समझौता नहीं