विदेश

इमरान खान का जेल से बाहर आने का बढ़ा इंतज़ार, 14 दिन के लिए और बढ़ी न्यायिक रिमांड

Imran Khan To Remain In Jail: इमरान खान का जेल से बाहर आने का इंतज़ार और बढ़ गया है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
imran_khan_behind_bars.jpg
Imran Khan in jail

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को तोशाखाना मामले में मिली जेल की सज़ा को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले ही रद्द करते हुए उन्हें जमानत भी दे दी। हालांकि तोशाखाना मामले में सिर्फ इमरान की जेल की सज़ा ही रद्द की गई थी। पर सज़ा रद्द होने और जमानत मिलने के बावजूद भी इमरान अभी भी जेल में ही हैं। इसकी वजह है सिफर केस में इमरान की गिरफ्तारी। सिफर मामले में इमरान को पहले 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में ही रखा था और वो 14 दिन आज खत्म हो गए हैं। पर इमरान को जेल से बाहर आने के लिए अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा।


14 दिन की और बढ़ी न्यायिक रिमांड

जिस सिफर मामले में इमरान की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही थी, वो अब और बढ़ गई है। पाकिस्तान की एक स्पेशल कोर्ट ने सिफर मामले में इमरान की न्यायिक रिमांड को और 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। इससे इमरान को 14 दिन के लिए और जेल में रहना पड़ेगा।


अदियाला जेल में शिफ्ट हुए इमरान

इमरान की न्यायिक रिमांड को 14 दिन के लिए बढ़ा तो दिया गया है पर उन्हें को अटक जेल में नहीं रहना होगा। इमरान को अब रावलपिंडी की अदियाला जेल में रहना होगा और उन्हें अदियाला जेल में शिफ्ट भी कर दिया गया है। इमरान को अदियाला जेल में सभी ज़रूरी सुविधाएं मिलेंगी। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान को अटक जेल से अदियाला जेल में शिफ्ट करने का आदेश सुनाया है।

यह भी पढ़ें- अफगान आतंकियों के ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना ने मारा छापा, 3 को किया ढेर


Published on:
26 Sept 2023 06:06 pm
Also Read
View All
फ्रांस में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का खास अंदाज, हिंदी में दिया विदाई संदेश, बोले- ‘प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी हुई’

रूस में यूक्रेन हमले का असर, मॉस्को के तेल रिफाइनरी में अब तक नहीं बुझ पाई आग, ग्राउंड पर क्या है हालत?

4 डॉलर कम हुए गैस के दाम, युद्ध के बाद पहली बार बड़ी राहत: तेल की कीमतों में गिरावट पर बोले जेडी वेंस

‘ड्रग्स लेने वालों से हथियार नहीं छीन सकते’, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार के पावर पर लगाई लगाम

फ्रांस में भी चलेगा UPI, पेरिस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, पूरी दुनिया को दिखाई डिजिटल भारत की ताकत