विदेश

‘जेल की कोठरी में ही होगी इमरान खान की मौत’, बेटों ने दी चेतावनी, 193 तक पहुंचा ब्लड प्रेशर; एक आंख की रोशनी भी गई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर उनके बेटों ने जेल प्रशासन और सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान को 22 से 23 घंटे तक एकांत कारावास में रखा जा रहा है और सुप्रीम कोर्ट के मेडिकल जांच के आदेश का भी पालन नहीं हुआ है। बेटों ने पिता की जान को खतरा बताते हुए तत्काल इलाज की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 9:32 AM IST
pakistan former prime minister
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फोटो- ANI)

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर उनके बेटों ने गंभीर चिंता जताई है। सुलेमान ईसा खान और कासिम खान ने आरोप लगाया है कि अदियाला जेल में उनके पिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इमरान खान का ब्लड प्रेशर 193 तक पहुंच गया है और उनकी एक आंख की 85 प्रतिशत रोशनी भी जा चुकी है। बेटों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें तुरंत किसी निजी अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं मिला, तो उनकी जान जा सकती है।

दिन में 22-23 घंटे अकेले रखा जा रहा है

हाल ही में टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खाने के बेटे सुलेमान और कासिम ने बताया कि उनके 74 वर्षीय पिता को दिन में 22 से 23 घंटे तक अकेले यानी आइसोलेशन में रखा जा रहा है। उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जाता। यहा तक कि जेल के गार्ड्स को भी उनसे बात करने की मनाही है ताकि वे लगातार मानसिक तनाव में रहें। बेटों का कहना है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की वजह से इमरान खान का ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक यानी करीब 193 तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने पहले ही अंदेशा जताया है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज या कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) का बहुत बड़ा खतरा है। इसके अलावा, उनकी दाई आंख की रोशनी भी 85 फीसदी तक कम हो चुकी है।

कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रही सरकार

परिवार का आरोप है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 18 अगस्त को आदेश दिया था कि इमरान खान को तुरंत 'शिफा इंटरनेशनल' नाम के निजी अस्पताल में ले जाकर उनका इलाज कराया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा था कि परिवार को उनसे मिलने की छूट दी जाए और बेटों से फोन पर बात कराई जाए। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सरकार और जेल प्रशासन ने कोर्ट के इस आदेश को नहीं माना। बेटों ने बताया कि वे अपने पिता से करीब चार साल से आमने-सामने नहीं मिल पाए हैं (आखिरी बार नवंबर 2022 में मिले थे जब उन पर हमला हुआ था), और उनकी आखिरी बार फोन पर बात इसी साल 22 मार्च को हुई थी।

जेल से भेजे गए खत ने बढ़ाई चिंता

यह पूरा मामला तब और गरमा गया जब खुद इमरान खान ने 16 नवंबर को अदियाला जेल से अपने वकील के जरिए एक खुला खत बाहर भिजवाया। मुख्य न्यायाधीशों को लिखे इस खत में उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी, जो खुद जेल में बंद हैं, उनकी आंख की सर्जरी के बाद भी उनकी सेहत बहुत खराब चल रही है और उन्हें भी तुरंत मेडिकल मदद की दरकार है। फिलहाल, इमरान खान के परिवार की इस चेतावनी ने पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर भूचाल ला दिया है। समर्थक लगातार अपने नेता की सुरक्षा और बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
17 Nov 2026, 9:32 AM IST
Published on: