विदेश

भारत के एक्शन के बाद कनाडा को आया होश, हिंदुओं को धमकी देने पर खालिस्तानी आतंकी को कनाडाई मंत्री ने लगाई लताड़

Dominic Leblanc condemns Gurpatwant Singh Pannun: हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रह रहे हिंदुओं को धमकी देने पर कनाडाई मंत्री डॉमिनिक लीब्लैंक ने उसे लताड़ लगाई है।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2023, 3:03 PM IST
leblanc_pannun.jpg
Dominic Leblanc condemns Gurpatwant Singh Pannun

कनाडा (Canada) के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) अभी भी खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत (India) को आरोपी ठहरा रहे हैं और भारत पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खालिस्तानियों ने भी भारत और हिंदुओं के खिलाफ एक बार फिर से जहर उगलना शुरू कर दिया है। कनाडा के खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में कनाडा में रह रहे भारतीय हिंदुओं को कनाडा छोड़कर भारत जाने की धमकी दी है। इस वीडियो पर अब एक कनाडाई मंत्री ने पन्नू को लताड़ लगाई है।


भारत का एक्शन

कनाडा में हिंदुओं को खुलेआम धमकी मिलने पर भारत ने एक्शन लेते हुए कनाडा के लिए वीज़ा सर्विस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। साथ ही अपने देशवासियों को भी कनाडा न जाने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, कनाडा के हिंदू फोरम ने देश के सुरक्षा मंत्री डॉमिनिक लीब्लैंक (Dominic Leblanc) को चिट्ठी लिखकर कनाडा में हिंदू समुदाय के लिए सुरक्षा की मांग की है। साथ ही पन्नू के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।

लीब्लैंक ने पन्नू को लगाई लताड़

हिंदुओं को धमकी देने के मामले में लीब्लैंक ने पन्नू को लताड़ लगाईं है। लीब्लैंक ने कहा की कनाडा में सभी समुदाय के लोग सुरक्षित महसूस करने का अधिकार रखते हैं। लीब्लैंक ने पन्नू के धमकी भरे वीडियो को कनाडा में रह रहे हिंदुओं को टारगेट करने वाला बताते हुए उसे कनाडा के मूल्यों के खिलाफ बताया। साथ ही लीब्लैंक ने यह भी कहा कि कनाडा में आक्रामकता, नफरत, धमकी या डर का माहौल पैदा करने वाली हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है।

Published on: