1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निज्जर हत्या मामले में भारत पर आरोप लगाने के बावजूद सबूत पेश करने में नाकाम कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

India-Canada Conflict: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो निज्जर हत्या मामले में भारत पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे। पर बात जब सबूत पेश करने की होती है तब ट्रूडो के सुर बदल जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 22 Sep 2023, 1:02 PM IST

trudeau.jpg

Justin Trudeau

भारत (India) और कनाडा (Canada) के बीच तनाव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) का संसद में भारत पर आरोप लगाना हो, दोनों देशों का एक-दूसरे के डिप्लोमैट्स को बर्खास्त करना हो या फिर भारत का कनाडा के नागरिकों के लिए वीज़ा सर्विस को अस्थायी रूप से बंद करना हो, दोनों देशों के संबंधों में फिलहाल सुधार की संभावना नज़र नहीं आ रही। दोनों देशों में तनाव की वजह है कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कुछ महीने पहले हुई हत्या, जिसके लिए ट्रूडो भारतीय एजेंट्स को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। गुरुवार को ट्रूडो अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे और यूएन हेडक्वार्टर्स में कनाडा परमानेंट मिशन के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस मौके पर ट्रूडो ने निज्जर हत्या के बारे मणि भी बातचीत की और इसकी जांच में भारत से सहयोग करने की मांग की। हालांकि भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बावजूद ट्रूडो एक काम करने में नाकाम रहे।


भारत के खिलाफ सबूत पेश करने में नाकाम रहे ट्रूडो

निज्जर हत्या में लगातार भारत पर बेतुका आरोप लगाने के बावजूद ट्रूडो इस मामले में अभी तक कोई सबूत पेश नहीं कर सके हैं। कानून का पालन करने से लेकर कई पहलुओं पर ट्रूडो ने बात की, पर निज्जर हत्या के मामले में भारत का हाथ है यह नहीं, इस बारे में ट्रूडो सबूत पेश करने में नाकाम रहे।


भारतीय पत्रकारों के सवालों का नहीं था ट्रूडो के पास कोई जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रूडो से पत्रकारों ने कई सवाल भी पूछे। इन पत्रकारों में भारतीय पत्रकार भी शामिल थे और उन्होंने ट्रूडो से खालिस्तानी आतंकियों के बारे में सवाल पूछे। पर ट्रूडो ने इनका कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- जनवरी के आखिरी हफ्ते में होंगे पाकिस्तान में चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने किया ऐलान