विदेश

भारत ने मालदीव से निकाले अपने सभी सैनिक

India-Maldives Conflict: भारत ने मालदीव से अब अपने सभी सैनिकों को निकाल लिया है।

less than 1 minute read
indian_troops_in_maldives_1.jpg

भारत (India) और मालदीव (Maldives) के बीच चल रहा विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) ने ‘इंडिया आउट’ अभियान चलाकर भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालने की योजना बनाई थी। इसी वजह से दोनों देशों के बीच विवाद शुरू हुआ था और संबंधों में खटास भी आ गई थी। मुइज्जू ने यह साफ कर दिया था कि 10 मई तक सभी भारतीय सैनिक मालदीव छोड़ देंगे और भारतीय सरकार भी इस बात पर सहमत हो गई थी। अब इस बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

मालदीव से निकले सभी भारतीय सैनिक

आज, 10 मई तक सभी भारतीय सैनिकों को मालदीव छोड़ना था। जानकारी के अनुसार भारत ने 10 मई से पहले ही मालदीव से अपने सभी सैनिकों को निकाल लिया है। मालदीव के राष्ट्रपति ऑफिस की प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी।


तीन बैच में भारतीय सैनिकों ने छोड़ा मालदीव

10 मार्च 2024 से भारतीय सैनिकों के मालदीव छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मार्च में ही भारतीय सैनिकों के पहले बैच से मालदीव छोड़ दिया था। भारतीय सैनिकों के दूसरे बैच ने अप्रैल में और तीसरे बैच ने मई में मालदीव छोड़ दिया है।

योग्य टेक्निकल स्टाफ ने ली सैनिकों की जगह

मालदीव में भारतीय सैनिकों की जगह भारत के योग्य टेक्निकल स्टाफ ने ले ली है। मुइज्जू भारतीय सैनिकों को पूरी तरह से निकालना चाहते थे और उनकी जगह किसी को नहीं चाहते थे, पर भारत की यह बात मालदीव की सरकार को भी माननी पड़ी। भारत का योग्य टेक्निकल स्टाफ असैनिक समूह है और उनकी तैनाती बिना हथियारों के हुई है। यह स्टाफ भारतीय सेना के काम को ही आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अडिग, नहीं मांगेंगे 9 मई को हुए दंगों के लिए माफी

Updated on:
10 May 2024 06:05 pm
Published on:
10 May 2024 06:02 pm