विदेश

इन वस्तुओं के लिए पाकिस्तान पर ‘निर्भर’ है भारत, बंद हुई तो हो जाएगी बड़ी मुश्किल

India Pakistan: 2019 में दोनों देशों के बीच व्यापार बंद होने और इतनी दुश्मनी के बावजूद भी भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से कई चीजों का आयात-निर्यात करते हैं।
2 min read
India Pakistan Trade
India Pakistan Trade

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद बिगड़ चुके हैं। 5 अगस्त 2019 को जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था, तब से ही दोनों देशों के बीच औपचारिक रूप से व्यापार बंद हो गया था। पाकिस्तान की तरफ से ही ये व्यापार बंद करने का ऐलान किया गया था। इससे पहले 2016 में कश्मीर (Kashmir) में उरी हमले के बाद भी दोनों देशों के बीच में तनाव पैदा हो गया था, जिसका असर व्यापार पर भी पड़ा था। लेकिन व्यापार बंद होने और इतनी दुश्मनी के बावजूद भी दोनों देश एक-दूसरे से कई चीजों का आयात-निर्यात करते हैं। इसमें कई वस्तुएं ऐसी हैं, जो दोनों ही देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

2019 से तक इतना था भारत से आयात और निर्यात

दिल्ली में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्तालय की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018-19 में भारत से पाकिस्तान ने 2066.56 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। वहीं 494.87 मिलियन डॉलर का आयात हुआ। भारत से पाकिस्तान को निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में कपास, ऑर्गेनिक केमिकल्स, पशु चारा सहित खाद्य उत्पाद, खाद्य सब्जियां, प्लास्टिक के सामान, मानव निर्मित रेशा, कॉफी, चाय, मसाले, रंग, तिलहन, डेयरी उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं।

वहीं पाकिस्तान से भारत में आयात होने वाली वस्तुओं में तांबा और तांबे के सामान, खाद्य फल और मेवे, सेंधा नमक, कपास, सल्फर और मिट्टी और पत्थर, जैविक रसायन, खनिज ईंधन, प्लास्टिक उत्पाद, ऊन, कांच के बने पदार्थ, कच्ची खाल और चमड़ा शामिल हैं। 

हालांकि 2019 में पाकिस्तान के औपचारिक तौर पर इस व्यापार पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद से दोनों के बीच इन वस्तुओं का व्यापार बंद हो गया था। लेकिन मानवीय जरूरतों को देखते हुए कुछ सामान का आयात और निर्यात अभी भी जारी है। 

क्या मंगाता है भारत 

मानवीय जरूरतों को देखते हुए भारत पाकिस्तान से सेंधा नमक, ब्यूटी प्रोडक्ट, मुल्तानी मिट्टी, तांबा, तांबे के सामान, चमड़े का सामान, मिनरल फ्यूल, प्लास्टिक के सामान, फल, ऊन और चूना पत्थर,  ड्राई फ्रूट्स, कॉटन, चश्मों के लेंस, ऑर्गेनिक केमिकल्स भारत मंगाता है। इसमें से सेंधा नमक एक ऐसी चीज़ है, जिसके लिए भारत सिर्फ पाकिस्तान पर निर्भर है। 

भारत में व्रत में होता है सेंधा नमक का इस्तेमाल

पाकिस्तान से भारत में आता सेंधा नमक भारत के हर-घर में इस्तेमाल होता है। इसे लोग व्रत के भोजन में इस्तेमाल करते हैं। भारत में सेंधा नमक की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग दिल्ली, कोच्चि, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों में होती है। हालांकि अब पाकिस्तान से भारत ने सेंधा नमक का आयात बेहद कम कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान का विकल्प ढूंढते हुए सऊदी अरब से सेंधा नमक का आयात करना शुरू कर दिया है। इससे पहले साल 2018-19 में जब पाकिस्तान और भारत के बीच व्यापार होता था, तब भारत ने पाकिस्तान से 99 प्रतिशत सेंधा नमक पाकिस्तान से ही मंगाया था। इसके बाद 2019-20 में सऊदी अरब से सेंधा नमक मंगाना शुरू कर दिया है।  

Updated on:
17 Oct 2024 01:53 pm
Published on:
17 Oct 2024 01:52 pm