रिपोर्ट के अनुसार 2022 में भारत की आबादी 1.412 अरब है, वहीं चीन की आबादी 1.426 अरब है। आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि नवंबर 2022 के मध्य तक दुनिया की आबादी 8 अरब पहुंच जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया है कि भारत 2023 तक चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए खुलासा किया कि नवंबर 2022 के बीच में तक दुनिया की जनसंख्या 8 अरब हो जाएगी। हालांकि रिपोर्ट में एक अच्छा दावा करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि 1950 के बाद से अब दुनिया की जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़ रही है, जो 2020 में आबादी के बढ़ने की दर 1% कम हुई है।
आप को बता दें कि आज पूरी दुनिया विश्व जनसंख्या दिवस मना रही है। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ ने यह रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 2030 तक दुनिया की जनसंख्या लगभग 8.5 बिलियन और 2050 में 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है।
विश्व जनसंख्या दिवस
आज दुनिया भर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है, जो हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण सहित दुनिया भर में जनसंख्या के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार यह दिन मानव प्रगति का जश्न मनाने के लिए एक क्षण प्रदान करता है।
हमारी विविधता का जश्न मनाने का समय
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस साल का विश्व जनसंख्या दिवस एक मील का पत्थर वाले साल के दौरान आया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी आम मानवता को पहचानने और स्वास्थ्य में प्रगति पर आश्चर्य करने का समय है, जिसने जीवनकाल बढ़ाया है।
सबसे ज्यादा इन इलाकों में बढ़ी आबादी
दुनिया के 2 देश 2022 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया है। यहां पर 2.3 बिलियन लोग रहते हैं, जो दुनिया की आवादी का 29% है। इसके साथ ही मध्य और दक्षिणी एशिया में कुल 2.1 बिलियन आबादी रहती है, जो दुनिया भर में कुल जनसंख्या का 26% है।