विदेश

SCO Summit: PM Modi पाकिस्तान जाएंगे या नहीं…भारत ने दिया जवाब 

Narendra Modi: पाकिस्तान ने भारत को SCO समिट में आने का निमंत्रण पहले ही भेज दिया है लेकिन अब तक भारत की तरफ से ये साफ नहीं किया गया है कि इस समिट पीएम मोदी जाएंगे या नहीं..।

2 min read
Narendra Modi on Pakistan Visit

SCO Summit: पाकिस्तान में अक्टूबर महीने में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO से जुड़ी एक बैठक होनी है। जिसके लिए पाकिस्तान ने सभी सदस्य देशों को निमंत्रण भेजा है। इसी के तहत पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत को भी निमंत्रण भेजा है। तब से ये चर्चा पूरे देश में चल रही है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र (Narendra Modi) मोदी पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, लेकिन अब इन सब सवालों का जवाब भारत की तरफ से दे दिया गया है।

अटकलें ना लगाई जाएं- विदेश मंत्रालय

दरअसल पाकिस्तान की तरफ से आए निमंत्रण के बाद गरम होते चर्चाओं के बाज़ार को गर्म होता देख भारत ने इस पर पूर्ण विराम लगा दिया है। भारत ने साफ-साफ कह दिया है कि पीएम मोदी पाकिस्तान जाएंगे या नहीं इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी अभी नहीं की जाएगी। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि वो देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं या फिर ये कहा जा रहा है कि उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो इस बात को साफ करना चाहते हैं कि इस बारे में कोई भी अटकलें ना लगाएं, पाकिस्तान प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे या नहीं ये बहुत जल्द सभी को बता दिया जाएगा। 

पाकिस्तान ने दिया था निमंत्रण 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ज़हरा बलूच ने कहा कि SCO समिट में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों को निमंत्रण भेजा गया है जिसमें भारत को भी निमंत्रण दिया गया है। कुछ देशों ने पाकिस्तान आने की पुष्टि कर दी बाकी कई देशों की तरफ से यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

SCO के सदस्य देश 

रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान शामिल हैं। इसकी स्थापना 26 अप्रैल 1996 को रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान ने की थी।

Updated on:
30 Aug 2024 06:29 pm
Published on:
30 Aug 2024 10:51 am
Also Read
View All

अगली खबर