6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलते रिक्शा में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, पाकिस्तान में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत और 14 घायल

Blast In Pakistan: पाकिस्तान में चलते रिक्शा में सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 06, 2026

Cylinder blast in rickshaw

Cylinder blast in rickshaw in Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पंजाब (Punjab) प्रांत में मुल्तान (Multan) जिले एक चलते रिक्शा में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। रिक्शा में लगा एलपीजी सिलेंडर अचानक ही फट गया। ब्लास्ट होते ही रिक्शा ने आग पकड़ ली। यह हादसा मुजफ्फरगढ़ रोड पर पुल आशिकाबाद के पास हुआ, जब रिक्शा मुजफ्फरगढ़ (Muzaffargarh) से मुल्तान जा रहा था। अचानक हुए उस हादसे से हड़कंप मच गया।

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

रिक्शा में एक ही परिवार के सदस्य मुजफ्फरगढ़ से मुल्तान जा रहे थे। इस सिलेंडर ब्लास्ट में परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई।

14 लोग घायल

इस हादसे में परिवार के 14 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद निश्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है, लेकिन ज़्यादातर स्थिर हैं।

आग पर पाया गया काबू

ब्लास्ट के बाद रिक्शा आग की लपटों में घिर गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू 1122 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

यह हादसा पाकिस्तान में गैस सिलेंडरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। पाकिस्तान में रिक्शा में अनियमित सिलेंडरों का इस्तेमाल करना एक सामान्य बात है। इसी वजह से इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सिलेंडर पुराना था या रखरखाव की कमी थी, क्योंकि यही जांच का विषय है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।