विदेश

इस देश में बिना वीज़ा जा सकेंगे भारतीय, अगले साल से शुरू होगी सर्विस

This Country Will Give Visa Free Entry To Indians: भारतीयों के लिए जल्द ही एक और देश वीज़ा फ्री एंट्री शुरू करने जा रहा है। कौनसा है वो देश? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Visa free entry for Indians in Russia
Visa free entry for Indians in Russia

दुनियाभर में कई देशों के लिए पर्यटन कमाई का एक बेहतरीन जरिया है। पर्यटन से देश की अर्थव्यवस्था को भी मदद मिलती है। दुनिया के कई देश भारतीय (Indians) पर्यटकों को काफी अहमियत दे रहे हैं। इसकी वजह है भारतीय पर्यटकों की संख्या तेज़ी से बढ़ना। भारत के कई लोग आजकल विदेशों की यात्रा करते हैं और इनकी संख्या बढ़ रही हैं। ऐसे में करीब 62 देश भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री देते हैं। कई देश भारतीयों को वीज़ा ऑन अराइवल की भी सुविधा देते हैं। अब जल्द ही एक और देश भारतीयों के लिए फ्री वीज़ा सर्विस शुरू करने वाला है।

व्लादिमीर पुतिन देंगे भारतीयों को बड़ा तोहफा

भारत (India) और रूस (Russia) के बीच लंबे समय से बेहद ही मज़बूत संबंध हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भी दोनों देशों के मज़बूत संबंधों को अहमियत देते हैं और इनमें और मज़बूती लाने पर समय-समय पर चर्चा करते रहते हैं। अब इन संबंधों को और मज़बूत करने के लिए पुतिन जल्द ही भारतीयों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। 2025 से भारतीय बिना वीज़ा के रूस की यात्रा कर सकेंगे। मार्च से रूस की तरफ से भारतीयों के लिए वीज़ा फ्री सर्विस (Visa Free Service) शुरू की जा सकती है।

भारत बनेगा तीसरा देश

रूस की तरफ से भारत के लिए वीज़ा फ्री सर्विस शुरू करने के बाद भारत ऐसा तीसरा देश बन जाएगा जिसके नागरिक बिना वीज़ा के रूस की यात्रा कर सकेंगे। फिलहाल रूस की तरफ से यह सुविधा सिर्फ चीन और ईरान के नागरिकों को ही दी जाती है।

यह भी पढ़ें- इज़रायल की ‘परमाणु प्लानिंग’ ने उड़ा दी ईरान की नींद

Updated on:
16 Dec 2024 02:24 pm
Published on:
16 Dec 2024 02:24 pm