
Henley Passport Index 2024: आप और हम झूठी शान में जी रहे हैं, भारत का स्तर साल-दर-साल गिरता जा रहा है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के तहत दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट (Henley Passport Index 2024)की सूची में छोटे-छोटे देश शामिल हैं, लेकिन भारत (India) का नाम बहुत नीचे है। सूची में सिंगापुर,फ़्रांस, जर्मनी, इटली,जापान, स्पेन,ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लग्ज़मबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, स्वीडन,बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, ब्रिटेन,ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल तक के पासपोर्ट की इज्जत है, मगर इस रैंकिंग (rankings) में भारत को कुछ नहीं समझा गया है। इस इंडेक्स के अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है। इसके पासपोर्ट धारकों को 195 देशों में वीज़ा-फ़्री एंट्री (visa-free access) मिलती है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 (Henley Passport Index ) के अनुसार फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन के पासपोर्टधारकों को 192 देशों और क्षेत्रों में वीज़ा-फ़्री एंट्री मिलती है। वहीं ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लग्ज़मबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और स्वीडन: इन देशों के पासपोर्ट धारकों को 191 देशों में वीज़ा-फ़्री एंट्री मिलती है। इसी तरह बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, और ब्रिटेन के पासपोर्ट धारकों को 190 देशों में वीज़ा-फ़्री एंट्री मिलती है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल के पासपोर्टधारकों को 189 देशों में वीज़ा-फ़्री एंट्री मिलती है।
गौरतलब है कि हेनले ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स की ओर से हर साल कई देशों की रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों को अलग-अलग मानकों के आधार पर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की जाती है। संंस्था की ओर से साल 2024 की रैंकिंग जारी हो गई है। इसमें दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट को स्थान दिया गया है। पिछले 19 वर्षों से हेनले पासपोर्ट की ओर से विभिन्न देशों के पासपोर्ट को लेकर समीक्षा की जा रही है। साथ ही विभिन्न मानदंडों पर आकलन कर देशों की रैंकिंग जारी की जाती है। इस कड़ी में साल 2024 में भी हेनले ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया गया है। इसमें दुनिया के तमाम देशों की सूची जारी की गई है, जिसमें भारत की बहुत कम रैंकिंग जारी की गई है।
रैंक देश का नाम वीजा फ्री एक्सेस
1. सिंगापुर 195
2. फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन 192
3. ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन 191
4. बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम 190
5. ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल 189
6. ग्रीस, पोलैंड 188
7 .कनाडा, चॆक गणराज्य, हंगरी, माल्टा 187
8. संयुक्त राज्य अमेरिका 186
9 .एस्टोनिया, लिथुआनिया, यूएई 185
10. आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया 184
हेलने पासपोर्ट इंडेक्स में बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, यह गिरावट सिर्फ दो अंकों की है। बीते वर्ष हेनले पासपोर्ट में भारत ने 80वां स्थान हासिल किया था। साल 2024 में भारत दो पायदान खिसक कर 82वें स्थान पर गया है। भारत की रैंकिंग में यह गिरावट यह दर्शाती है कि भारतीय नागरिकों को अन्य देशों की तुलना में वीजा प्राप्त करने में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।