विदेश

इस देश में फटा ज्वालामुखी, 10 लोगों ने गंवाई जान

Indonesia Volcano Eruption: इंडोनेशिया में रविवार रात ज्वालामुखी फटने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है।
2 min read
Volcano erupts in Indonesia
Volcano erupts in Indonesia

ज्वालामुखी लावा से भरे बेहद ही खतरनाक पहाड़ होते हैं। लोग अक्सर ही इनसे दूसरी बनाकर रखते हैं क्योंकि इनका लावा जानलेवा होता है। और अगर ज्वालामुखी फट जाए, तो स्थिति काफी बिगड़ जाती है। ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया (Indonesia) में हुआ है। इंडोनेशिया में फ्लोरेस द्वीप (Flores Island) के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी (Mount Lewotobi Volcano) स्थित है। रविवार देर रात को को यह ज्वालामुखी फट गया और सिर्फ एक बार ही नहीं, बल्कि यह ज्वालामुखी कई बार फटा।

10 लोगों की हुई मौत

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर स्थित माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी के फटने से 10 लोगों की मौत हो गई। 9 मृतकों के शव पहले ही मिल गए थे, जबकि 10वें मृतक का शव काफी देर लावे के मलबे के नीचे दबे रहने के बाद निकाला जा सका।

कई घरों में लगी आग

माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी के फटने के कारण उसका लावा आसपास के इलाकों में फैल गया। इससे वहाँ के गाँवों में हंगामा मच गया। लावे की वजह से कई घरों में भी आग लग गई।

हाई अलर्ट हुआ जारी

माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी के फटने से आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ज्वालामुखी के पास बेस 7 गाँवों के 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेज दिया गया है।

31 दिसंबर तक इमरजेंसी लागू

माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी से 7 किलोमीटर तक के क्षेत्र को खतरे का जोन घोषित कर दिया गया है और इस क्षेत्र में सभी गतिविधियों और लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ बचाव टीम को ही इस क्षेत्र में जाने की अनुमति दी गई है जिससे पड़ताल की जा सके कि कोई और तो ज्वालामुखी के फटने की वजह से वहाँ नहीं फंस गया और ऐसा होने पर पीड़ित के शव को निकाला जा सके। इतना ही नहीं, लोकल सरकार ने पूरे इलाके में 31 दिसंबर तक इमरजेंसी लागू कर दी है, जिससे राहत कार्य में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें- स्पेन में बाढ़ से हाहाकार, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 217





Updated on:
04 Nov 2024 02:29 pm
Published on:
04 Nov 2024 02:29 pm
Also Read
View All
मिडिल ईस्ट के 12 देशों में अमेरिका का सिक्योरिटी अलर्ट: ईरान-हूति हमलों का जताया खतरा, एयरस्पेस बंद होने की आशंका

US attack on Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका का हाई अलर्ट: ईरान पर हमले की अटकलें तेज, नागरिकों से कहा- रहें सतर्क

France Protests: ऐतिहासिक सिटी हॉल जलाया, दुकानें लूटीं; मैक्रों बोले- जायज मांगें अपनी जगह, उपद्रवियों से कोई समझौता नहीं

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जेलेंस्की नहीं चाहते जंग खत्म हो, यूरोप और बाइडेन के पैसे पर खींच रहें लड़ाई

जेलेंस्की के बिना यूक्रेन पर फैसला? पुतिन ने ट्रंप-शी के सामने रखा त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव, यूरोप की बढ़ी टेंशन