विदेश

अलेप्पो में युद्ध विराम के लिए सीरिया पर दबाव बढ़ा

सीरिया के अलेप्पो में दस दिन की लड़ाई और सैकड़ों लोगों के मारे जाने के बाद अब इस शहर में युद्ध विराम के लिए दबाव बढ़ गया है। रूस के अधिकारियों ने कहा कि वह सीरिया की सरकार को अलेप्पो में भी युद्धविराम लागू करने की सलाह दे रहे हैं।

2 min read
May 02, 2016
Putin-Obama discussed Syria and Ukraine crisis in Paris

सीरिया के अलेप्पो में दस दिन की लड़ाई और सैकड़ों लोगों के मारे जाने के बाद अब इस शहर में युद्ध विराम के लिए दबाव बढ़ गया है। रूस के अधिकारियों ने कहा कि वह सीरिया की सरकार को अलेप्पो में भी युद्धविराम लागू करने की सलाह दे रहे हैं। लटाकिया तथा दमिश्क के आसपास अस्थाई युद्धविराम पहले ही लागू किया जा चुका है। इस बीच अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी सीरिया संबंधी शांति वार्ता को टूटने से बचाने और सीरिया के सभी भागों में युद्धविराम लागू करने पर बातचीत करने के लिए जेनेवा पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस संबंध में रूस से फिर से बात कर रहे हैं। पिछले सप्ताह रूस ने सीरिया सरकार को नियंत्रित करने से इनकार कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में पूरे देश में लड़ाई बंद करने और मानवीय सहायता सख्ती से उपलब्ध कराने की सलाह दी गई थी।



अलेप्पो में मारे जा चुके हैं सैकड़ों लोग
अलेप्पो में गोलाबारी तथा बमबारी में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सीरिया की सरकार विद्रोहियों के कब्जे से अलेप्पो को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। अलेप्पो के अस्पताल पर हमले से पहले रूस ने कहा था कि वह सीरिया की सरकार को इस शहर की लड़ाई से नहीं रोकेगा, किन्तु रविवार से उसके रूख में परिवर्तन आ गया है। इस समय अलेप्पो में युद्धविराम की बात चल रही है। अलेप्पो का 95 प्रतिशत मेडिकल स्टॉफ शहर छोड़कर भाग गया है।

वहां अब 70 से 80 डॉक्टर रह गए हैं जो कम स्टॉफ के साथ गंभीर रूप से घायलों का इलाज कर रहे हैं। अलेप्पो में अब तक 253 लोग मारे जा चुके हैं जिनमे 49 बच्चे भी शामिल हैं। अरब लीग स्थिति पर विचार के लिए अपनी आपात बैठक बुलाने पर विचार कर रही है। समाचार एजेंसी सना ने रविवार को खबर दी कि विद्रोहियों के रॉकेट हमले में छह नागरिक मारे गए थे तथा 40 घायल हो गए थे।

Published on:
02 May 2016 09:28 pm
Also Read
View All