विदेश

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का भी हुआ खात्मा! अमेरिका के पूर्व एनएसए का बड़ा दावा

Iran-US Israel War: Iran-US Israel War: ईरान और अमेरिका-इज़रायल के बीच युद्ध गंभीर होता जा रहा है। ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की इस युद्ध में मौत हो गई है, जिसके बाद अलीरेजा अराफी को देश का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अब अमेरिका के पूर्व एनएसए ने अराफी के बारे में बड़ा दावा किया है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2026
Alireza Arafi (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) ने ईरान (Iran) के खिलाफ युद्ध छेड़ते हुए मिडिल ईस्ट (Middle East) में हाहाकार मचा दिया है। अमेरिकी और इज़रायली हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत कई ईरानी मंत्री और सैन्य कमांडर अपनी जान गंवा चुके हैं। युद्ध की वजह से ईरान में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। ऐसे में ईरान न सिर्फ इज़रायल पर, बल्कि बहरीन, कुवैत, कतर, यूएई, ओमान, जॉर्डन, सऊदी अरब और इराक में भी अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। ईरान के हमलों से इन देशों में जान-माल नुकसान भी हुआ है। 3 अमेरिकी सैनिक भी इज़रायली हमलों में मारे गए हैं। खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी (Alireza Arafi) को नया अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया, लेकिन अब उनके बारे में अमेरिका के पूर्व एनएसए ने एक बड़ा दावा किया है।

अराफी का हुआ खात्मा

अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन (Mike Flynn) ने अराफी के बारे में एक बड़ा दावा किया है। फ्लिन ने दावा किया है कि अमेरिकी और इज़रायली हमलों में अराफी का भी खात्मा हो गया है। बताया जा रहा है कि पदभार संभालने के कुछ देर बाद ही अराफी मारे गए। हालांकि अभी तक उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read
View All

अगली खबर