
Iran Military Warning: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच आक्रामक और व्यापक युद्ध की रणनीति का संकेत दिया है।IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल होसैन मोहेब्बी ने कहा है कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई के हालिया निर्देशों ने भविष्य के संघर्षों के लिए एक "नया अध्याय" खोल दिया है।
मोहेब्बी के अनुसार, ईरान नए लक्ष्यों की पहचान कर रहा है और संभावित सैन्य अभियानों का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। तेहरान का संदेश स्पष्ट है कि, अगर कोई और टकराव होता है, तो उसका स्वरूप पहले देखे गए टकरावों से अलग हो सकता है।
IRGC प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेब्बी (Hossein Mohebbi) और सेना के अधिकारियों के अनुसार, ईरान की सैन्य नीति अब विशुद्ध रूप से रक्षात्मक से हटकर आक्रामक और पूर्व-emptive (एहतियाती) हमलों की ओर बढ़ रही है। ईरान की सेना अब बड़े लक्ष्य निर्धारित कर रणनीति तैयार कर रही है और उसके अनुसार ही हमले करने की योजना का खाका तैयार किया गया है।
ईरान ने खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि, यदि अमेरिका या इजराइल ने कोई नया सैन्य हमला किया, तो इस युद्ध का दायरा किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक व्यापक और बहु-स्तरीय (multi-layered) युद्ध में बदल जाएगा। ऐसे हालात में हमला पहले से भी ज्यादा खतरनाक और व्यापक होगा जिसकी कल्पना भी दुश्मन देशों ने नहीं की होगी। IRGC ने दुश्मन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए नए भौगोलिक क्षेत्रों और रणनीतिक ठिकानों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
ईरानी सेना के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि, देश के पास हथियारों और मिसाइलों का पर्याप्त भंडार है तथा वे लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अमेरिका और इजराइल ईरान के पास हथियारों की किल्लत होने की फैलाई जा रही अफवाहों को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि, दुश्मन देश ईरान के पास हथियारों की मौजूदगी का पता लगाना चाहें तो हमला करके देख लें। ईरान उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।