
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। ईरान सेना ने साफ-साफ कहा है कि अगर अमेरिका हॉर्मुज में लगातार अवैध जहाजों का समर्थन करता रहेगा तो यह संघर्ष अमेरिकी ठिकानों तक फैल सकता है।
आईआरजीसी नेवी कमांड ने कहा कि अमेरिका अगर जहाजों को खनन वाले पानी में अवैध रूप से गुजरने के लिए उकसाता रहा तो क्षेत्र में मौजूद आक्रामक ठिकाने भी निशाने पर आ सकते हैं।
तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान ने इसे गंभीर चेतावनी बताया है। बता दें कि हाल ही में ईरान सेना ने खाड़ी में चार जहाजों पर हमला किया। ये जहाज समुद्र में तेल लेकर जा रहे थे। हमले के बाद इनमें आग लग गई। इसी दौरान हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन और जहाज खानों से टकरा गए।
इस पर ईरानी सेना कहा कि अमेरिका की जिद की वजह से समुद्री घटनाएं बढ़ रही हैं। अवैध रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को बढ़ावा देने से खतरा बढ़ रहा है। आईआरजीसी ने खुलकर कहा कि वे अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे।
बता दें कि खाड़ी में जहाजों की आवाजाही पर पहले से ही खतरा बना हुआ है। इस बीच, हॉर्मुज में बारूदी सुरंगी की मौजूदगी और हमलों की खबरें जहाजों के बीच और चिंता पैदा कर रही हैं।
फिलहाल, अमेरिका ने अभी तक इस चेतावनी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि ईरान लंबे समय से खाड़ी में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कोशिश करता रहा है। हाल की कार्रवाइयों को वे उसी का हिस्सा बता रहा है।
फिलहाल, ताजा घटनाक्रम से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे। दोनों तरफ से बयानबाजी जारी है। आईआरजीसी नेवी कमांड का यह संदेश साफ है कि वे पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले कहते हैं कि कोई भी गलत कदम बड़ी समस्या पैदा कर सकता है।