Iran-Israel Conflict: अमेरिका और इजरायल ने ईरान को निशाना बनाया, रिपोर्ट्स के अनुसार कई दिनों तक लगातार कार्रवाई जारी रह सकती है।
Israel strike on Iran: अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है।हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के कार्यालय के आसपास विस्फोटों की सूचना मिली है और उनके निजी आवास पर भी मिसाइलें दागी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने संकेत दिया है कि यह सैन्य अभियान लंबा चल सकता है और कई दिनों तक लगातार कार्रवाई जारी रह सकती है।
इजरायली रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन अमेरिका के साथ पूर्ण समन्वय में संचालित किया जा रहा है और इसकी योजना कई महीनों से तैयार की जा रही थी। हमले की तारीख भी हफ्तों पहले तय कर ली गई थी।
बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान ने दो चरणों में जवाबी कार्रवाई की। पहले चरण में करीब बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने की खबर है।