अली खामेनेई की हत्या के बाद तनाव चरम पर है, जिसके बाद ईरान ने कई देशों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल व ड्रोन हमले किए।
Iran-Israel War: अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को टारगेट कर हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इसके बाद से ही तनाव चरम पर पहुंच गया है और ईरान लगातार कई देशों तथा सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बड़ा हमला
यूएई रक्षा मंत्रालय के अनुसार ईरान ने अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, 2 क्रूज मिसाइलों और 541 ड्रोन को लॉन्च किया। अधिकांश मिसाइलों और ड्रोन को वायु रक्षा तंत्र द्वारा रोक लिया गया।
ओमान पर हमला
ओमान के दुकम बंदरगाह पर एक ड्रोन हमला हुआ, जिसमें एक विदेशी मजदूर घायल बताया गया। यह बंदरगाह अमेरिकी नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक हब के रूप में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होरमज के क्षेत्र में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला और एक जहाज में आग लगी और तेल टैंकर पर चार नाविक घायल हुए।
कतर में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें
कतर के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि देश में फैले अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाते हुए ईरान की ओर से 18 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। कतर की वायु रक्षा ने इन्हें इंटरसेप्ट किया, लेकिन 16 लोगों के घायल होने की खबर आई है।
बहरीन में अमेरिकी नौसेना को निशाना
बहरीन ने बताया कि एक मिसाइल अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट के मुख्यालय की ओर रुख कर रही थी। वायु रक्षा प्रणाली ने 45 मिसाइलों और 9 ड्रोन को रोक दिया क्राउन प्लाजा होटल को नुकसान, लेकिन कोई मानव हताहत नहीं हुई।
कुवैत में लगातार हमले
कुवैत के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ईरान ने 97 बैलिस्टिक मिसाइलें और 283 ड्रोन दागे, इंटरसेप्शन के दौरान शेराफ़ल गिरने से सीमित नुकसान, कुवैत के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन द्वारा हमला, जिसमें 9 कर्मचारियों को चोटें आई। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
सऊदी अरब की वायु रक्षा सतर्क
सऊदी विदेश मंत्रालय के अनुसार रियाद और पूर्वी क्षेत्रों में कई ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया। मिसाइलें रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रिंस सुलतान एयर बेस की ओर लक्षित थीं, लेकिन समय रहते उन्हें नष्ट कर दिया गया।
जॉर्डन और ईराक में भी हमले
जॉर्डन ने बताया कि उसने 49 ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक लिया। वहीं इराक में ईरानी ड्रोन ने एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया। डियाला प्रांत में ईरान समर्थित मिलिशिया के चार सदस्य मारे गए।
इजरायल में प्रचंड हमला
ईरानी मिसाइलों और ड्रोन के हमले के बाद बीट शेमेश शहर में कई इमारतें गिर गईं, जिससे कम से कम 9 लोगों की मौत हुई 28 लोग घायल हुए। राहत‑बचाव टीमें अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं
सीरिया में नुकसान
दक्षिणी सीरिया के अस स्वेदा में ईरानी मिसाइल हमले के कारण चार लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं।