ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। न्यूयॉर्क शहर के मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी ने शनिवार को अमेरिकी-इजराइली हमलों की कड़ी निंदा की।
ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका में ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। न्यूयॉर्क शहर के मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी ने ट्रंप के खिलाफ खुला विद्रोह कर दिया है।
उन्होंने शनिवार को ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमलों की कड़ी निंदा की। इसे गैर-कानूनी हमला बताया। साथ ही उन्होंने इससे आम लोगों की बढ़ती मौतों की चेतावनी भी दी।
ममदानी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा- ईरान में अमेरिका और इजराइल ने जो हमले किए हैं, वह गैर-कानूनी है. इस लड़ाई में एक भयानक बढ़त दिखाई दे रहे हैं। शहरों पर बमबारी। आम लोगों को मारना। युद्ध का एक नया मैदान खोलना। अमेरिकी यह नहीं चाहते। वे सरकार बदलने के लिए एक और युद्ध नहीं चाहते। वे अफोर्डेबिलिटी संकट से राहत चाहते हैं। वे शांति चाहते हैं।
ममदानी ने आगे कहा कि उनका ध्यान न्यूयॉर्क के लोगों की सुरक्षा पक्का करने पर है। उन्होंने कहा कि वह शहर के पुलिस कमिश्नर और इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारियों के संपर्क में हैं। ममदानी के अनुसार, एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाने और संवेदनशील जगहों पर गश्त बढ़ाने सहित, पहले से कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा- मैं यह पक्का करने पर फोकस कर रहा हूं कि हर न्यू यॉर्कर सुरक्षित रहे। मैं हमारे पुलिस कमिश्नर और इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारियों के संपर्क में हूं। हम सावधानी के तौर पर एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाने और संवेदनशील जगहों पर गश्त बढ़ाने जैसे प्रोएक्टिव कदम उठा रहे हैं।
ईरानी न्यू यॉर्कर्स से सीधे बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं सीधे ईरानी न्यू यॉर्कर्स से बात करना चाहता हूं। आप इस शहर का हिस्सा हैं। आप हमारे पड़ोसी, छोटे बिजनेसमैन, स्टूडेंट, आर्टिस्ट, वर्कर और कम्युनिटी लीडर हैं। आप यहां सुरक्षित रहेंगे।