1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत के बाद अमेरिकी सेना का बड़ा बयान, कहा- हमारे राष्ट्रपति ने ऑर्डर दिया और हमने उसे माना

ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बड़ा बयान जारी किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Mar 01, 2026

अमेरिकी सेना। (फाइल फोटो- ANI)

ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी सेना का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका सेना की सेंट्रल कमांड यूनिट ने कहा- हमें राष्ट्रपति की ओर से ईरान में बड़ी कार्रवाई करने का आदेश मिला, जिसका हम पालन कर रहे हैं।

इस संबंध में अमेरिकी सेना की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें सैन्य हेलीकॉप्टर और मिसाइल दिखाई गईं हैं। वहीं, कुछ अधिकारी काम करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में तनाव

बता दें कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी है। इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए।

शुरुआती हमलों के बाद ईरान ने तुरंत इजराइल, बहरीन, यूएई, कुवैत और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।

इजराइल-अमेरिकी हमलों के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के माने जाने की खबर आई। इस बीच, इजराइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने यह भी दावा किया है कि ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (आईआरजीसी) के चीफ समेत सात वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए।

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारत में एडवाइजरी

ईरान और इजराइल में संघर्ष के बीच भारत में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने व आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

एडवाइजरी के अनुसार, कतर (दोहा), सऊदी अरब (रियाद), इजरायल (तेल अवीव), ईरान (तेहरान), इराक (बगदाद), कुवैत, बहरीन, ओमान (मस्कट), जॉर्डन व संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

राज्य सरकार ने क्या कहा?

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वह विदेश में रह रहे राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और केंद्र सरकार व संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय में स्थिति की निगरानी कर रही है।

सरकार ने दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिक अफवाहों से बचें, सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल दूतावास से संपर्क करें।