Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुए भीषण आत्मघाती बम धमाके में 69 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस धमाके के बाद ये सवाल उठे शुरू हो गए थे कि इसके पीछे किसका हाथ है, लेकिन अब इसका जवाब सामने आ गया है।
पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में शुक्रवार, 6 फरवरी को एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान भीषण आत्मघाती बम धमाके का मामला सामने आया। इस्लामाबाद के शहजाद टाउन में तरलाई कलां इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया, जिससे हाहाकार मच गया। इस धमाके में 69 लोगों की मौत हो गई और 170 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद ये सवाल उठने शुरू हो गए थे कि इसके पीछे किसका हाथ है। पाकिस्तान ने भारत को इसके लिए बिना किसी सबूत के ज़िम्मेदार ठहराया। हालांकि भारत ने पाकिस्तान ने बेबुनियाद आरोप को खारिज कर दिया। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो गया है कि इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम धमाके के पीछे किसका हाथ है। आतंकी संगठन ISIS ने इसकी ज़िम्मेदारी ली है।
भारत और अफगानिस्तान (Afghanistan) में कई लोगों का मानना है कि इस्लामाबाद धमाका (Islamabad Blast) पाकिस्तानी सेना की ही करतूत है, जिसे भू-राजनीतिक कारणों की वजह से अंजाम दिया गया है। हालांकि इस बात की सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रहीं हैं और इसका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। अफगानिस्तान की तालिबान (Taliban) सरकार ने भी इस्लामाबाद में हुए इस आत्मघाती धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की है।