विदेश

आईएस की FB के जुकरबर्ग और ट्विटर के दोर्से को धमकी

आतंकी संगठन आईएसआईएस ने फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक दोर्से को एक वीडियो जारी करके धमकी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2016, 10:05 AM IST
Feature image
आतंकी संगठन आईएसआईएस ने फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक दोर्से को एक वीडियो जारी करके धमकी दी है। 25 मिनट का यह वीडियो 'द सन ऑफ द खलिफा आर्मीÓ नाम के ग्रुप द्वारा जरी की गई है। वीडियो में जुकरबर्ग और दोर्से की तस्वीरों को गोलियों से निशाना लगाया गया है। गौरतलब है कि आतंकी संगठन आईएस अपना प्रोपेगेंडा फैलाने, नए लड़ाके भर्ती करने के लिए सबसे ज्यादा फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल करता है।

आतंकी ग्रुप का कहना है कि वे फेसबुक और ट्विटर पर ग्रुप की पोस्ट हटाने और अकाउंट डिलिट करने के खिलाफ यह कार्रवाई कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि हैकर्स प्रोफाइल तस्वीरें बदल रहे हैं और आईएस का प्रोपेगेंडा पोस्ट कर रहे हैँ। उनका दावा है कि उन्होंने दस हजार फेसबुक अकाउंट, 150 फेसबुक ग्रुप और पांच हजार ट्विटर अकाउंट हैक किए हैं। इन्हें आतंकी ग्रुप को समर्थकों को इस्तेमाल करने के लिए दिया गया है।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि वे नहीं चाहते कि फेसबुक का इस्तेमाल इन सबके लिए हो। हम चाहते हैं कि हम सरकारों को साथ मिलकर काम करें और यह सुनिश्ििचत करें कि आगे कोई आतंकी हमला न हो। हम समाज को ज्यादा सुरक्षित महसूस कराके हमारी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं। वही ट्विटर ने कहा था कि पिछले छह महीनों में हमने इस्लामिक स्टेट से संबंधित 1,25,000 अकाउंट हटाए गए हैं।
Published on: