विदेश

इज़रायली सेना के हमले में 6 फिलिस्तीनियों की मौत, कई लोग घायल

Israel-Hamas War: गाज़ा में एक वाहन पर इज़रायली सेना के हमले में 6 फिलिस्तीनियों ने अपनी जान गंवा दी है!
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2026, 6:28 PM IST
Israeli attack on Gaza vehicle
गाज़ा में वाहन पर इज़रायली सेना का हमला (Photo - Video Screenshot from @RamAbdu)

गाज़ा (Gaza) में इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच युद्ध जारी है। इज़रायली सेना लगातार गाज़ा पर हमले कर रही है, जिनमें सिर्फ हमास के आतंकी ही नहीं, बल्कि निर्दोष फिलिस्तीनी भी मारे जा रहे हैं। इज़रायली सेना ने आज गाज़ा सिटी में एक वाहन को निशाना बनाते हुए उस पर हमला किया। इस हमले में उस वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हमले से इलाके में हाहाकार मच गया!

6 फिलिस्तीनियों की मौत

गाज़ा सिटी में वाहन पर इज़रायली सेना के हमले में 6 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई! गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी! पहले मरने वालों की संख्या 4 बताई जा रही थी, लेकिन अब 2 और व्यक्तियोंकी मौत हो गई है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है।

कई फिलिस्तीनी घायल

इज़रायली हमले में कई फिलिस्तीनी घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।

इज़रायली सेना ने बढ़ाए हमले

गाज़ा पर इज़रायली सेना ने हमले बढ़ा दिए हैं! पिछले कुछ हफ्तों में इज़रायली सेना ने हमास पर दबाव बढ़ाने के लिए हमले तेज़ कर दिए हैं, जिसकी कीमत निर्दोष नागरिकों को भी चुकानी पड़ रही है। इज़रायली सेना के हमलों में कई निर्दोष फिलिस्तीनी मारे जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

नहीं रुकेंगे इज़रायली हमले

गाज़ा पर इज़रायली हमलों के रुकने की फिलहाल कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) कई मौकों पर कह चुके हैं कि गाज़ा में उनकी सेना की कार्रवाई जारी रहेगी और जब तक हमास का खात्मा न हो जाए, या वो हथियार न डाल दे, तब तक इज़रायली सेना गाज़ा से नहीं हटेगी। हमास ने इज़रायल पर 7 अक्टूबर 2023 को घातक आतंकी हमला किया था, जिसके बाद इज़रायल ने हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। नेतन्याहू का मानना है जब तक हमास सरेंडर न कर दे, तब तक इज़रायल के लिए खतरा खत्म नहीं होगा। हमास के पास कई रॉकेट्स, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियार भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिन्हें इज़रायल पूरी तरह खत्म करना चाहता है। अभी तक की सैन्य कार्रवाई में इज़रायल ने हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन इसका पूरी तरह अंत नहीं हुआ है और इसी के अंत के लिए इज़रायली सेना के हमले जारी हैं।