
इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच चल रही जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।साथ ही लेबनान में इज़रायली एयरस्ट्राइक्स का सिलसिला भी जारी है। इज़रायली सेना ने एयरस्ट्राइक्स में लंबे समय से हिज़बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah), 2 नए चीफ, कई कमांडरों और आतंकियों को मार गिराया है। इज़रायली सेना लेबनान की राजधानी बेरूत (Beirut) के साथ ही आसपास के इलाकों में एयरस्ट्राइक्स कर रही है और हिज़बुल्लाह के खिलाफ ग्राउंड ऑपेरशन भी कर रही है। हालांकि इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में लेबनान के निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं। शुक्रवार को इज़रायल ने एक बार फिर पूर्वी क्षेत्र में कई एयरस्ट्राइक्स की।
52 लोगों की मौत
इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में लेबनान के 52 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले बाल्बेक, अल-अलक, यूनिन, बदनयेल, अल-बज़ालियाह, अम्हाज़, इयाट, लबवेह, हरबता, नहले, तराया और हौश एन नबी इलाकों से थे।
72 लोग घायल
इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में लेबनान के 72 लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हुआ काफी नुकसान
इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में पूर्वी क्षेत्र के कई इलाकों में काफी नुकसान हुआ। कई घर और इमारतें ध्वस्त हो गए। सड़कों में गड्ढें हो गए। कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
यह भी पढ़ें- IED Blast: पाकिस्तान में भीषण धमाका, 5 स्कूली बच्चियों समेत 9 लोगों की मौत