27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mojtaba Khamenei Health: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल! ईरान में क्यों छाया मौत का रहस्य?

Iran Supreme Leader health news: ईरान के सबसे शक्तिशाली पद पर बैठे नेता महीनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। एक ओर तेहरान उनकी सक्रियता का संकेत दे रहा है, तो दूसरी ओर अमेरिकी दावे ने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Aug 27, 2026

Mojtaba Khamenei Alive or Dead

Mojtaba Khamenei Alive or Dead :खामेनेई को लेकर फिर उठे बड़े सवाल! ट्रंप बोले- जिंदा हैं, लेकिन शरीर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट (फोटो सोर्स: ANI)

Mojtaba Khamenei Alive or Dead : ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत और मौजूदगी को लेकर चल रहा रहस्य अब और गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि खामेनेई की मौत हुई है, लेकिन वह बेहद गंभीर रूप से घायल हुए थे। ट्रंप के इस बयान ने उन अटकलों को फिर हवा दे दी है, जिनमें ईरानी नेतृत्व के भीतर उनकी वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Mojtaba Khamenei Health: ट्रंप बोले- 'मुझे नहीं लगता खामेनेई मरे हैं'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 अगस्त को अमेरिकी कमेंटेटर ग्लेन बेक के कार्यक्रम में मोजतबा खामेनेई की स्थिति पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत हुई है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर दावा किया कि खामेनेई गंभीर रूप से घायल हुए थे।

ट्रंप के मुताबिक, उनके शरीर के बाएं हिस्से पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने खास तौर पर बांह और पैर का जिक्र किया। हालांकि, ट्रंप ने अपने दावे के समर्थन में कोई सार्वजनिक चिकित्सा प्रमाण या स्वतंत्र खुफिया जानकारी पेश नहीं की।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर खामेनेई वास्तव में जीवित नहीं हैं, तो ईरानी तंत्र उनकी मौजूदगी का प्रभाव बनाए रखने में सफल रहा है। उनका तर्क था कि ईरानी अधिकारी अब भी फैसलों को लेकर सर्वोच्च नेता से सलाह-मशविरा करने की बात करते हैं।

छह महीने से सार्वजनिक मंच से गायब, इसलिए उठ रहे सवाल

मोजतबा खामेनेई की सार्वजनिक अनुपस्थिति इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। फरवरी 2026 के अमेरिकी-इजरायली हमले में उनके पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा को ईरान का सर्वोच्च नेता बनाया गया था। लेकिन पद संभालने के बाद से उनकी सार्वजनिक मौजूदगी बेहद सीमित रही है।

इसी खामोशी ने ईरान के अंदर और बाहर उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दिया। अमेरिकी मीडिया में भी हाल में यह सवाल उठाया गया कि क्या मोजतबा खामेनेई वास्तव में जीवित हैं और क्या वह देश के महत्वपूर्ण फैसलों में सक्रिय भूमिका निभा पा रहे हैं।

ईरान ने वीडियो जारी कर दिया था जवाब

इससे पहले अगस्त में ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने मोजतबा खामेनेई का करीब 12 सेकंड का एक वीडियो जारी किया था। इसमें वह कुछ अधिकारियों और सलाहकारों के साथ बैठे और बातचीत करते नजर आए थे।

तेहरान की तरफ से इस वीडियो को उनकी सक्रियता और मौजूदगी के संकेत के तौर पर पेश किया गया। लेकिन वीडियो की सबसे बड़ी कमजोरी यह रही कि इसमें रिकॉर्डिंग की तारीख और स्थान नहीं बताया गया था। इसलिए स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं हो सकी कि वीडियो कब बनाया गया था और उस समय उनकी वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति क्या थी।

यानी ईरान के पास तस्वीर दिखाने का दावा है, लेकिन वीडियो की तारीख सामने नहीं आने से सवाल पूरी तरह खत्म नहीं हुए।

राष्ट्रपति पेजेशकियन का दावा- 'पूरी तरह स्वस्थ हैं'

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी मोजतबा खामेनेई की खराब सेहत की खबरों को खारिज किया था। अगस्त में खामेनेई से मुलाकात के बाद पेजेशकियन ने दावा किया कि दोनों के बीच करीब सात से आठ घंटे तक चर्चा हुई।

उन्होंने कहा था कि इतनी लंबी बैठक में हिस्सा लेने वाला व्यक्ति गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझता हुआ नहीं हो सकता। ईरानी राष्ट्रपति ने मुलाकात को बेहद अच्छा बताते हुए खामेनेई को पूरी तरह स्वस्थ बताया था।

लेकिन दूसरी तरफ, कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में उनकी हालत बेहद गंभीर होने की अटकलें लगाई गईं। यही विरोधाभासी दावे इस पूरे मामले को रहस्य बना रहे हैं।