विदेश

इज़रायली सेना को मिली कामयाबी, हिज़बुल्लाह के सीनियर कमांडर हसन मोहम्मद बशीर को उतारा मौत के घाट

Israel-Hezbollah War: इज़रायल और हिज़बुल्लाह के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है। इज़रायली सेना लगातार लेबनान पर हमले कर रही है। हाल ही में इज़रायली सेना को हिज़बुल्लाह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।

2 min read
Mar 27, 2026
Israel bombs Hezbollah targets in Lebanon

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) के ईरान (Iran) पर हमले से मिडिल ईस्ट (Middle East) में खतरनाक युद्ध छिड़ गया है और आज इस युद्ध का 28वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अनुसार युद्ध को रोकने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन इसके साथ ही हमलों का सिलसिला भी बरकरार है। इज़रायली सेना न सिर्फ ईरान पर, बल्कि लेबनान (Lebanon) पर भी हमले कर रही है, जिससे आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के खिलाफ एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। अब इज़रायल को हिज़बुल्लाह के खिलाफ कामयाबी मिली है।

हिज़बुल्लाह के सीनियर कमांडर को इज़रायल ने उतारा मौत के घाट

इज़रायली सेना ने लेबनान में हिज़बुल्लाह के सीनियर कमांडर को मौत के घाट उतार दिया। इज़रायली सेना ने हिज़बुल्लाह की एंटी-टैंक यूनिट के सीनियर कमांडर हसन मोहम्मद बशीर (Hassan Mohammad Bashir) को मार गिराया, जिसके बारे में इज़रायली सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी। बशीर लेबनान के हाजिर (Hajir) क्षेत्र में एक्टिव था। बशीर ने इज़रायली सैनिकों और नागरिकों के खिलाफ सैकड़ों आतंकी हमले किए। वह हिज़बुल्लाह से जुड़े कई आतंकी गुटों का नेतृत्व करता था और हाल ही में उसने लिटानी नदी के उत्तर में स्थित हिज़बुल्लाह की एंटी-टैंक यूनिट्स के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया था।

लेबनान में मची तबाही

जब से इज़रायली सेना ने लेबनान में फिर से हमले शुरू किए हैं, तबाही मचा दी है। इस दौरान इज़रायली हमलों की वजह से लेबनान में करीब 1,094 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 3,119 लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों में सिर्फ हिज़बुल्लाह के आतंकी ही नहीं, बल्कि कई लेबनानी नागरिक भी शामिल हैं।

क्या जल्द शुरू होगा ग्राउंड ऑपरेशन?

हिज़बुल्लाह के खिलाफ इज़रायल जल्द ही ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी तक इज़रायल ने इस योजना पर मुहर नहीं लगाईं है, लेकिन हिज़बुल्लाह लो पूरी तरह से तबाह करने के लिए इज़रायली सरकार इस पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि इज़रायल के हमलों के जवाब में हिज़बुल्लाह भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है और इज़रायली सैनिकों पर हमले कर रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर