14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजरायल-लेबनान सीजफायर फिर बेअसर, दक्षिणी लेबनान पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक; हिज्बुल्लाह का भी पलटवार

Israel Airstrikes Lebanon: इजरायल और लेबनान के बीच 45 दिनों के लिए संघर्षविराम बढ़ाए जाने के बावजूद दक्षिणी लेबनान में तनाव फिर बढ़ गया है। इजरायल ने कई इलाकों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जबकि हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में ड्रोन हमले का दावा किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 17, 2026

israel airstrikes Lebanon

इजरायल ने लेबनान पर किया हमला (Photo-X)

Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर बढ़ाए जाने के बाद भी दक्षिणी लेबनान में हालात फिर तनावपूर्ण हो गए। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। वहीं इसके जवाब में हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमले किए। हिज्बुल्लाह का कहना है कि हमारे लड़ाकों ने उत्तरी इजरायल में स्थित यारा बैरक पर ड्रोन हमला किया।

इजरायल ने गांवों को खाली करने की दी थी चेतावनी

इजरायल ने कहा कि उसका निशाना हिज्बुल्लाह के ठिकाने हैं, लेकिन हमलों से पहले नौ गांवों के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी भी दी गई। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, शनिवार को दो दर्जन से ज्यादा गांवों पर हवाई हमले हुए। इनमें कुछ इलाके सीमा से 50 किलोमीटर दूर तक शामिल थे। लगातार बमबारी के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर दक्षिणी शहर सैडन और राजधानी बेरूत की ओर पलायन कर रहे हैं।

हिज्बुल्लाह ने भी की जवाबी कार्रवाई

दूसरी ओर, ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। संगठन ने कहा कि उसके लड़ाकों ने उत्तरी इजरायल में स्थित यारा बैरक पर ड्रोन हमला किया। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में मौजूद इजरायली सैनिकों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

सीजफायर बढ़ाने पर जताई थी सहमति

बता दें कि शुक्रवार को दोनों देशों ने 17 अप्रैल से लागू संघर्षविराम को 45 दिनों के लिए और बढ़ाने पर सहमति जताई थी। हालांकि, जमीन पर हालात अब भी शांत नहीं दिख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संघर्षविराम बढ़ाने का स्वागत किया और सभी पक्षों से इसका पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

इसके बावजूद इजरायल लगातार लेबनान में हमले कर रहा है और सीमा के पास कुछ इलाकों में उसकी सेना अब भी मौजूद है। वहीं हिज्बुल्लाह भी उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान में इजरायली ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। इजरायली सेना ने दावा किया कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान उसका एक सैनिक मारा गया है।

वहींअमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच सुरक्षा वार्ता की भी कोशिशें जारी हैं, लेकिन हिज्बुल्लाह ने इसका विरोध किया है। संगठन का आरोप है कि लेबनानी सरकार इजरायल को लगातार रियायतें दे रही है।