विदेश

ट्रंप के आदेश की उड़ी धज्जियाँ, सीज़फायर के बावजूद इज़रायल ने लेबनान को दहलाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में सीज़फायर की घोषणा की और आदेश दिया कि अब इज़रायल की तरफ से लेबनान पर हमले नहीं किए जाएंगे। इसके बावजूद इज़रायल ने ट्रंप के आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए लेबनान को दहला दिया।

less than 1 minute read
Apr 18, 2026
Israel bombs Lebanon
Israel bombs Lebanon (Photo - Washington Post)

इज़रायल (Israel) और हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच लेबनान (Lebanon) में गुरुवार को 10 दिन के सीज़फायर की घोषणा की गई। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में यह सीज़फायर लागू हुआ और ट्रंप ने आदेश भी दिया कि अब इज़रायल की तरफ से लेबनान पर हमले नहीं किए जाएंगे। इसके बावजूद इज़रायल ने ट्रंप के आदेश की धज्जियाँ उड़ा दी।

इज़रायल ने लेबनान को दहलाया

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें लेबनान की स्थिति का भी ज़िक्र किया। ट्रंप ने इस पोस्ट में लिखा, "इज़रायल अब लेबनान पर बमबारी नहीं करेगा। अमेरिका की तरफ से उन्हें ऐसा करने से मना किया गया है।" हालांकि ट्रंप के इस आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए इज़रायल ने एक बार फिर लेबनान को दहला दिया। इज़रायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में कई जगह बमबारी की है।

सीज़फायर के कुछ घंटे बाद ही कर दिया था उल्लंघन

लेबनान के साथ सीज़फायर होने के कुछ घंटे बाद ही इज़रायल ने इसका उल्लंघन कर दिया था। लेबनानी सेना के बयान के अनुसार दक्षिणी लेबनान के कई गांवों में इज़रायली सेना ने सीज़फायर के कुछ घंटे बाद ही हमले कर दिए थे। अब एक बार फिर इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में कई जगहों पर बमबारी की है। जानकारी के अनुसार बॉर्डर के पास स्थित वो कस्बे जहाँ अभी भी इज़रायली सेना का कंट्रोल है, घरों पर बमबारी की जा रही है।

हिज़बुल्लाह के खिलाफ इज़रायल की कार्रवाई नहीं हुई खत्म

इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने सीज़फायर के कुछ देर बाद ही धमकी देते हुए कहा कि हिज़बुल्लाह के खिलाफ इज़रायल की कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। नेतन्याहू ने हिज़बुल्लाह को तबाह करने के काम को जारी रखने का वादा किया।

Updated on:
18 Apr 2026 07:44 am
Published on:
18 Apr 2026 07:35 am