विदेश

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत और 5 घायल

Istanbul Shooting: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में गुरुवार की शाम हुई गोलीबारी की एक घटना में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Shooting in Istanbul
Shooting in Istanbul

तुर्की (Turkey) के इस्तांबुल (Istanbul) में गुरुवार, 23 मई को हुए एक हादसे ने सभी को हिला कर रखा दिया। दरअसल शहर में गुरुवार की शाम एक कैफे में दो गुटों के बीच में किसी बात पर कहासुनी हो गई। यह कैफे इस्तांबुल के उसकुदर (Üsküdar ) जिले में है। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के बीच मारपीट भी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मारपीट ने गोलीबारी का रूप ले लिया और दोनों गुटों ने ही एक-दूसरे पर गोलीबारी की।

3 लोगों की मौत और 5 घायल

इस्तांबुल के कैफे में आज हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मामले की जांच शुरू

लोकल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है, पर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- रूस करेगा अमेरिका की संपत्ति जब्त, राष्ट्रपति पुतिन ने दी मंजूरी

Updated on:
24 May 2024 02:39 pm
Published on:
24 May 2024 02:38 pm