Japan Earthquake: जापान में भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुई और कई लोग अभी भी लापता हैं।
जापान (Japan) में नया साल भूकंप लेकर आया और वो भी 155 भूकंप। जापान में पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का रहा। पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का। यह भूकंप जापान में इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही और सबसे असरदार भूकंप यही रहा। उसके बाद भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया और एक ही दिन में 155 भूकंप आए। इससे कई घरों, दुकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों में दरारें आ गई। कई हज़ार घरों की बिजली गुल हो गई है। कई हज़ार घरों में पानी की समस्या हो गई। भूकंप की वजह से सुनामी का खतरा भी पैदा हो गया था और कुछ जगहों पर लहरों में तेज़ी भी देखी गई। इस वजह से लाखों लोगों ने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण ली। पर भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है।
जापान में भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 100
जापान में सोमवार को आए भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 100 पहुंच गया है। लोकल अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। लोकल अधिकारियों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं और काफी लोग घायल भी हुए हैं।
211 लोग अभी भी लापता
जापान में भूकंप की वजह से कई लोग लापता भी हो गए। लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। अभी भी 211 लोग भूकंप के बाद लापता है जिन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
घायलों की संख्या हुई 450
जापान में भूकंप की वजह से 450 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई लोगों को ज़्यादा चोट नहीं आई है पर कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
यह भी पढ़ें- भारत विरोधी आतंकवादी अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी की पाकिस्तान में हुई हत्या