20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत विरोधी आतंकी अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी की पाकिस्तान में हुई हत्या

Anti India Terrorist Killed In Pakistan: पाकिस्तान में भारत विरोधी एक आतंकी की हत्या हो गई है। कौन था वह आतंकवादी और किसने की उसकी हत्या? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
allama_masood-ur-rehman_usmani.jpg

Allama Masood-ur-Rehman Usmani

पिछले करीब एक साल से ज़्यादा समय से पाकिस्तान में एक ट्रेंड देखा जा रहा है। पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकवादियों की एक के बाद एक हत्या हो रही हैं। अब तक पाकिस्तान में कई भारत विरोधी आतंकवादियों की हत्या हो गई हैं। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। पाकिस्तान में भारत विरोधी एक और आतंकी की हत्या कर दी गई है। अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी नाम के आतंकी की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। हाल ही में उस्मानी की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हत्या कर दी गई।


अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

उस्मानी की हत्या भी पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने ही की। इस्लामाबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस्मानी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पाकिस्तान में पिछले करीब एक साल से ज़्यादा समय से अज्ञात हमलावर भारत विरोधी आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं और अब उनका शिकार बना उस्मानी।

अज्ञात हमलावरों से बचना नामुमकिन

उस्मानी की पत्नियों ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि अज्ञात हमलावरों से बचना सिर्फ मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है।

भारत के खिलाफ करता था भड़काऊ बयानबाजी

उस्मानी अक्सर ही भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देता था। उस्मानी न सिर्फ भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बकवास करता था, बल्कि आतंकवादियों को भारत पर हमला करने के लिए उकसाता भी था।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की अपील सुनने के लिए राज़ी हुआ सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ा है मामला