5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप की अपील सुनने के लिए राज़ी हुआ सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ा है मामला

US Supreme Court On Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर अब सुप्रीम कोर्ट ने जवाब दिया है। क्या है सुप्रीम कोर्ट का जवाब? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Jan 2024, 10:25 AM IST

donald_trump_in_court.jpg

Donald Trump

अमेरिका (United States Of America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लंबे समय से ही काफी विवादित रहे हैं, राष्ट्रपति बनने से काफी पहले भी। राष्ट्रपति रहते हुए ट्रंप ने कई ऐसे काम किए थे जिसकी वजह से ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई थी। 6 जनवरी, 2021 को अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग में ट्रंप के समर्थकों की हिंसा और ट्रंप के उस हिंसा को भड़काने की वजह से ट्रंप को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल ट्रंप अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार हैं। पर कुछ दिन पहले ही ट्रंप को राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए आयोग घोषित करते हुए उनका कोलोराडो (Colorado) बैलट कैंसिल कर दिया गया था। यह फैसला कोलोराडो के ही कोर्ट ने सुनाया था। इस फैसले के खिलाफ ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस बारे में जवाब दिया है।


ट्रंप की अपील सुनने के लिए राज़ी हुआ सुप्रीम कोर्ट

अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अपील सुनने के लिए राज़ी हो गया है। ट्रंप ने यह अपील कोलोराडो कोर्ट के उनका चुनावी बैलट कैंसिल करने के फैसले को चुनौती देने के लिए की थी और अब सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट कब सुनेगा ट्रंप की अपील?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में 8 फरवरी को ट्रंप की अपील पर पहली सुनवाई होगी।


यह भी पढ़ें- अरुणाचल फ्रंटियर हाईवे प्रोजेक्ट: भारत ने चीन की बॉर्डर के पास शुरू किया हाईवे निर्माण, ड्रैगन हुआ चिंतित