विदेश

समुद्र पर फ्लोट करेगी जापान की ‘डोगेन सिटी’, जानिए क्या होगा खास

World's First Floating City: दुनिया में अलग-अलग जगह कुछ न कुछ अनोखा और नया बनाने की कोशिश लगी रहती है। इसी तर्ज पर अब दुनिया की पहली फ्लोटिंग सिटी बनी बनने जा रही है। यह दुनिया का पहला ऐसा शहर होगा जो समुद्र पर तैरेगा।

2 min read
Jun 16, 2023
Dogen City

दुनिया में आज टेक्नोलॉजी तेज़ी से बढ़ और विकसित हो रही है। इसके चलते दुनिया में कुछ न कुछ अनोखा और नया बनाने की कोशिश लगी रहती है। अक्सर ही हमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार आने वाले समय में दुनिया की पहली फ्लोटिंग सिटी (Floating CIty) बनने वाली है। यह दुनिया का पहला ऐसा शहर होगा जो समुद्र पर तैरेगा। यह शहर जापान (Japan) में होगा और इसका नाम डोगेन सिटी (Dogen City) होगा।


समुद्र पर तैरेगी डोगेन सिटी

जानकारी के अनुसार डोगेन सिटी पूरी तरह से समुद्र पर तैरेगी। इस फ्लोटिंग सिटी का थोड़ा सा हिस्सा भी बिल्कुल भी ज़मीन पर नहीं होगा। यह एक अनोखा शहर होगा और इसे N-Ark डेवलपर्स तैयार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार समुद्र पर तैरने वाला यह शहर 2030 तक तैयार हो जाएगा।



यह भी पढ़ें- 11 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने खोया अपना घर, जानिए वजह

क्या होगा खास?


डोगेन सिटी में काफी कुछ खास मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस फ्लोटिंग सिटी में करीब 40 हज़ार लोग आराम से रह सकेंगे। डोगेन सिटी तीन हिस्‍सों में बनेगी। इस शहर का पहला हिस्सा बाहरी हिस्‍सा होगा और इसमें आउटर रिंग होगी, जिसमें लिविंग एरिया होगा। इस हिस्से में पानी, एनर्जी और सीवेज की सुविधाएं मिलेंगी।

दूसरा हिस्‍सा होगा इनसाइड रिंग, जिसमें तैरते घर और बिल्डिंग्स होंगी। ये बिल्डिंग्स मूवेबल होंगी। लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नांव या फेरी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

डोगेन सिटी का तीसरा हिस्‍सा अंडरवॉटर होगा। यह हिस्सा पानी की सतह के नीचे होगा। इस हिस्से में डाटा सेंटर और मेडिकल रिसर्च फैस‍िलिटीज़ होंगी।

डोगेन सिटी को इस तरह डिज़ाइन किया जाएगा जिससे सुनामी जैसी आपदा से निपटा जा सके। इस फ्लोटिंग सिटी में स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियम, फ्लोटिंग पार्क्‍स, रेजिडेंशियल होटल, सेमेट्री और प्रार्थना करने के लिए चर्च और मंदिर भी होंगे।

इस फ्लोटिंग सिटी में ऐसे फल और सब्जियाँ भी मिलेंगे जिन्हें पानी के अंदर उगाया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार इस डोगेन सिटी में हेल्थकेयर और मेडिकल ट्रीटमेंट फैस‍िलिटीज़ के साथ ही इस सेक्टर में रिसर्च करने के लिए भी खास ध्यान रखा जाएगा। इसे पूरी तरह एक एडवांस्ड सिटी के तौर पर तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में डॉक्टरों ने एक आदमी की किडनी से निकाला 801 ग्राम का स्टोन, देखें वीडियो

Published on:
16 Jun 2023 11:54 am
Also Read
View All