विदेश

जापान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 2023 रहा अब तक सबसे गर्म साल

New Summer Record In Japan: जापान में इस साल गर्मी का एक नया रिकॉर्ड बन गया है।

less than 1 minute read
Sep 01, 2023
Summer 2023 In Japan

दुनियाभर में ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से मौसम का मिजाज़ बिगड़ा हुआ है। इस साल कहीं गर्मी का कहर टूटा और अभी भी टूट रहा है, तो कहीं बारिश ने लोगों के हाल बेहाल किए। हालांकि ग्लोबल वॉर्मिंग का सबसे ज़्यादा असर गर्मी के मौसम पर ही पड़ा। दुनिया के कई देशों में इस बार हर साल से ज़्यादा गर्मी देखने को मिली और लोगों के भी इससे पसीने छूट गए। जापान (Japan) में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला और इस साल जापान में गर्मी ने भीषण कहर बरपाया।


जापान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

जापान के मौसम विभाग ने एक बड़ा खुलासा किया है। इस साल जापान में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। 2023 में जापान में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 1898 में पहली बार इन आंकड़ों को रखने की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अब तक इस साल जापान में सबसे ज़्यादा गर्मी देखने को मिली। जापान के मौसम विभाग के अनुसार 2023 की गर्मी (जून-अगस्त) अब तक जापान में सबसे गर्म समय रहा।


कितना बढ़ा तापमान?

जापान के मौसम विभाग की रिसर्च के अनुसार इस साल देश में औसत तापमान में 1.76 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। यह साल 2010 में तापमान में हुई बढ़ोत्तरी (1.08 डिग्री सेल्सियस) से भी ज़्यादा रही।

यह भी पढ़ें- कोलंबिया में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 की तीव्रता

Published on:
01 Sept 2023 02:57 pm
Also Read
View All