विदेश

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर जेडी वेंस का बयान, बोले- ईरान युद्ध से नाराज थे ट्रंप के कई समर्थक

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 2026 के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के खराब प्रदर्शन के पीछे ईरान युद्ध को वजह बताया। कहा- ट्रंप के कई पुराने समर्थक डेमोक्रेट्स की ओर चले गए।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 10:35 PM IST
JD Vance statement
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस(फोटो-IANS)

JD Vance Statement: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 2026 के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के खराब प्रदर्शन के पीछे ईरान युद्ध को एक बड़ी वजह बताया है। उन्होंने कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और उन्हें समर्थन देने वाले कई मतदाता इस बार रिपब्लिकन उम्मीदवारों से नाराज थे। इनमें से कई मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन किया।

वेंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक डिटेल बयान में चुनावी आंकड़ों, मतदान के रुझान और पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। उनके मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी की समस्या मतदाताओं के कम मतदान करने की नहीं थी, बल्कि पारंपरिक समर्थकों का डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की ओर जाना था।

अच्छे मतदान के बावजूद रिपब्लिकन उम्मीदवारों को नहीं मिले वोट


जेडी वेंस ने बताया कि चुनाव से पहले सर्वेक्षणों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के आंतरिक आंकड़ों में कई राज्यों में मतदान का स्तर अच्छा दिखाई दे रहा था। उन्होंने फ्लोरिडा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां रिपब्लिकन समर्थकों की संख्या डेमोक्रेटिक समर्थकों से 9 प्रतिशत अधिक थी। यह आंकड़ा 2024 के चुनाव के मतदान पैटर्न से भी बहुत अलग नहीं था।

वेंस के मुताबिक, पार्टी के एक वरिष्ठ डेटा एक्सपर्ट ने चुनाव से पहले ही उन्हें चेतावनी दी थी कि रिपब्लिकन समर्थकों का बड़ी संख्या में मतदान करना यह सुनिश्चित नहीं करता कि वे रिपब्लिकन उम्मीदवारों को ही वोट देंगे।

ट्रंप के कई पुराने समर्थक थे नाराज


वेंस ने बताया कि पार्टी के डेटा एक्सपर्ट ने उन्हें पहले ही आगाह कर दिया था कि 2024 में ट्रंप-वेंस को वोट देने वाले कई मतदाता इस बार नाराज हैं। ऐसे मतदाता रिपब्लिकन उम्मीदवारों के बजाय डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन कर सकते हैं। वेंस के अनुसार, चुनाव परिणामों ने इस आकलन को सही साबित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के पारंपरिक मतदाताओं का एक हिस्सा इस बार डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की ओर चला गया।

ईरान युद्ध को बताया हार की प्रमुख वजह


जेडी वेंस ने रिपब्लिकन समर्थकों की नाराजगी के पीछे ईरान युद्ध और सरकार की नीतियों को अहम कारण बताया। उनके मुताबिक, ट्रंप को 2024 में समर्थन देने वाले कई मतदाता युद्ध को लेकर असंतुष्ट थे।

Updated on:
4 Nov 2026, 10:35 PM IST
Published on: