विदेश

जेनसन हुआंग ने अपनी ही CFO को मीटिंग में किया था बेइज्जत, कहा- हेडलाइट के सामने खड़ा हिरण, अब सामने आई पूरी कहानी

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग पर अपनी CFO कोलेट क्रेस को अपमानित करने का आरोप है। रिपोर्ट में उनकी टिप्पणी, कंपनी के बड़े वित्तीय सौदों और इस्तीफे से जुड़े कई खुलासे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 12:47 PM IST
Colette Kress
जेनसन हुआंग ने अपनी ही CFO को मीटिंग में किया था बेइज्जत (फोटो सोर्स-@siryanshyadav)

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग अपनी कंपनी की जिस महिला अधिकारी को कभी सबके सामने नीचा दिखाते थे, उनके बारे में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने एक बैठक में अपनी ही कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को 'हेडलाइट के सामने खड़ा हिरण' तक कह दिया था। क्रेस को कंपनी के वित्तीय फैसलों में कमजोर बताते हुए उनकी क्षमता पर भी सवाल उठाए थे। दिलचस्प बात यह है कि अब हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी की जिम्मेदारी उन्हीं कोलेट क्रेस के पास है।

कैसे बदला Nvidia का पूरा समीकरण?

AI चिप्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल Nvidia के लंबे समय से बॉस रहे जेनसन हुआंग को अचानक अपना पद छोड़ना पड़ा है। कंपनी के बोर्ड ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए मौजूदा कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कोलेट क्रेस को कंपनी का नया अंतरिम CEO नियुक्त कर दिया है। जब तक बोर्ड को कोई स्थायी उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता, तब तक क्रेस ही इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालेंगी। खास बात यह है कि जिस महिला अधिकारी को अब पूरी कंपनी की कमान सौंपी गई है, कुछ समय पहले तक खुद जेनसन हुआंग उनकी काबिलियत पर सवाल उठाते थे।

जब मीटिंग में हुआंग ने उड़ाया था कोलेट क्रेस का मजाक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल अगस्त के महीने में जेनसन हुआंग ने कंपनी के टॉप फाइनेंस अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी। इस मीटिंग का मुख्य मुद्दा यह था कि Nvidia उन कंपनियों को भारी-भरकम वित्तीय गारंटी देने पर विचार कर रही थी, जो सीधे तौर पर कंपनी के महंगे चिप्स खरीदने का खर्च नहीं उठा पा रही थी।

इन सौदों में हुआंग के दामाद निको कैप्रेज के जरिए किए जा रहे डील्स भी शामिल थे। चर्चा के दौरान जब क्रेस ने इस पर अपनी बात रखनी चाही, तो हुआंग ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हुआंग ने क्रेस को नीचा दिखाते हुए सबके सामने उन्हें 'हेडलाइट के सामने खड़ा हिरण' कह दिया था। हुआंग का कहना था कि क्रेस सिर्फ एक रिपोर्टिंग सीएफओ हैं, जो रणनीतिक फैसले लेने में उनकी मदद नहीं कर सकती।

क्यों छोड़ना पड़ा जेनसन हुआंग को CEO का पद?

जेनसन हुआंग के अचानक इस्तीफे के पीछे उनके पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ गंभीर विवाद बताए जा रहे हैं। 7 नवंबर को द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि हुआंग के संबंध चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ थे। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी करती थी।

मामला बढ़ने पर कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू की। इसके बाद रविवार को जेनसन हुआंग ने कर्मचारियों को ईमेल लिखकर अपनी पत्नी के साथ बेवफाई करने की बात स्वीकार की और इसके लिए गहरा पछतावा जताया। द न्यूयॉर्क टाइम्स और रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की दो अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी उनके करीबी रिश्तों के आरोप सामने आए। इन विवादों के बाद उन पर दबाव लगातार बढ़ता गया। इस बीच Nvidia के शेयरों में करीब 20 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता भी बढ़ गई।

Updated on:
13 Nov 2026, 12:47 PM IST
Published on: