
चीन (China) की एक महिला जिसके जासूस होने की आशंका है, के साथ अफेयर की वजह से विवादों में घिरे जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) ने एनवीडिया (NVIDIA) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। सीईओ पद के साथ ही जेन्सेन ने कंपनी के प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर के पद से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। एनवीडिया कॉरपोरेशन की ओर से जारी की गई जानकारी में जेन्सेन के इस्तीफे की पुष्टि की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेन्सेन कंपनी के सह-संस्थापक भी थे।
जेन्सेन के इस्तीफे के बाद अब कोलेट क्रेस (Colette Kress) को एनवीडिया का अंतरिम सीईओ बनाया गया है। इससे पहले वह कंपनी की सीएफओ और एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट भी थीं। अंतरिम सीईओ के पद पर नियुक्ति के बाद कोलेट सीएफओ का काम भी जारी रखेंगी। हालांकि इसके साथ ही कंपनी के लिए स्थायी सीईओ की खोज भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही हार्वी सी. जोन्स (Harvey C. Jones) को कंपनी के बोर्ड का पहला चेयरमैन बनाया गया है।
1985 में जेन्सेन ने लोरी हुआंग (Lori Huang) से शादी की थी। दोनों की यूनिवर्सिटी में मुलाकात हुई थी और तभी से दोनों साथ थे। बताया जा रहा है कि जेन्सेन के दो अफेयर चल रहे थे। एक तो चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग (Alice Huang) से और दूसरा कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी से। इस मामले में बोर्ड की जांच चल रही है।
एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। एनवीडिया ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स, सिस्टम-ऑन-चिप्स और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म विकसित करती है। इसकी शुरुआत 1993 में वीडियो गेमिंग के लिए ग्राफिक्स चिप्स बनाने से हुई थी। अब यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा सेंटर्स, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, ऑटोनॉमस व्हीकल्स और प्रोफेशनल विज़ुअलाइज़ेशन जैसे सेक्टर्स में दुनिया की टॉप कंपनी बन गई। आज एनवीडिया एआई चिप्स के बाज़ार में 80% से ज़्यादा हिस्सेदारी रखती है। एनवीडिया की सफलता में जेन्सेन की अहम भूमिका रही है। उन्होंने क्रिस मैलाचोव्स्की (Chris Malachowsky) और कर्टिस प्रीम (Curtis Priem) के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की थी। एनवीडिया के विकास के दौर में जेन्सेन ही कंपनी का मुख्य चेहरा रहे।